- Home
- Entertainment
- लता मंगेशकर का वो कल्ट गाना जो आज भी बेटियों को देता है रुला, 56 साल बाद भी है एवरग्रीन
लता मंगेशकर का वो कल्ट गाना जो आज भी बेटियों को देता है रुला, 56 साल बाद भी है एवरग्रीन
कुछ गाने वक्त के साथ पुराने नहीं होते, बल्कि हर पीढ़ी के साथ और खास हो जाते हैं। ‘ओ बाबुल प्यारे’ भी ऐसा ही गीत है। यह गाना आज करीब 56 साल बाद भी बेटियों को मायके, पिता और बचपन की याद दिलाता है।

कुछ गाने सिर्फ सुने नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं। ‘ओ बाबुल प्यारे’ (O Babul Pyare) भी ऐसा ही गीत है। पिता और बेटी के रिश्ते, मायके की याद और बिछड़ने के दर्द को अपने शब्दों में समेटे यह गाना आज भी सुनने वालों को इमोशनल कर देता है। आइए जानते हैं, 56 साल पुराने इस गाने के बारे में।

किस फिल्म का है ‘ओ बाबुल प्यारे’?
‘ओ बाबुल प्यारे’ 1970 की फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ (Johny Mera Naam) का गाना है। फिल्म में देव आनंद और हेमा मालिनी मुख्य भूमिकाओं में थे।
किसने तैयार की इस गाने का संगीत?
इस गीत को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी। इसका संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल इंदीवर ने लिखे थे। 5.48 सेकंड के इस गाने को सुनते ही आंखों में आंसू जरूर आ जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: Ramayana Release Date में बड़ा ट्विस्ट, अब दिवाली पर नहीं, इतने दिन पहले ही आ जाएगी फिल्म!
6 साल बाद भी क्यों याद आता है ये गाना?
साल 1970 से 2026 तक करीब 56 साल गुजर चुके हैं, लेकिन इस गाने की भावनाएं पुरानी नहीं हुईं। गाने में बेटी के मन की वह कसक सुनाई देती है, जिसमें अपने पिता, घर और बचपन से दूर होने का दर्द है। यही भाव इसे सिर्फ एक पुराने फिल्मी गीत से कहीं ज्यादा बना देता है। इस गाने की इमोशनल ताकत में लता मंगेशकर की आवाज की बड़ी भूमिका है। आपका इस गाने के बारे में क्या राय है, जरूर कमेंट करके बताइएगा?
और पढ़ें: बेटी की विदाई में आज भी बजता है ये 58 साल पुराना कल्ट गाना, मोहम्मद रफी ने दी थी आवाज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।