'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में AI से बने श्रीकृष्ण के सीन पर विवाद छिड़ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स एकता कपूर पर कलाकारों का रोजगार छीनने का आरोप लगा रहे हैं।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के एक सीन ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। शो में तुलसी के साथ AI से तैयार किए गए भगवान श्रीकृष्ण के विजुअल को लेकर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई यूजर्स ने इसे 'क्रिंज' बताते हुए एकता कपूर से AI का इस्तेमाल बंद करने और कलाकारों को काम देने की मांग की। इससे पहले भी 'नागिन 7' में AI के इस्तेमाल को लेकर एकता कपूर ट्रोल हो चुकी हैं। अब नया विवाद फिर चर्चा में है और सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शंस सामने आ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का AI विवाद?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के हालिया एपिसोड में एक सीन दिखाया गया है, जिसमें जेल में बंद तुलसी को AI से तैयार किए गए भगवान श्रीकृष्ण उम्मीद न छोड़ने और लोगों की मदद करते रहने की सलाह देते हैं। इसी सीन की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवाद शुरू हो गया। कई दर्शकों ने AI के जरिए धार्मिक किरदार दिखाने के फैसले पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें : बॉक्स ऑफिस के बाद अब OTT पर आ रही राम चरण की 'पेद्दी', जानिए कब और कहां देखें?

क्यों AI वाले श्रीकृष्ण के सीन पर भड़के यूजर्स?

AI से तैयार किए गए श्रीकृष्ण के विजुअल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शंस सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा, "कोई एकता कपूर का AI सब्सक्रिप्शन कैंसल करवा दो, क्योंकि वो इसे बंद करने का नाम ही नहीं ले रही हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "लोग कहते हैं AI नौकरियां खाएगा। यहां श्रीकृष्ण का किरदार निभाने के लिए किसी अभिनेता को लेने की बजाय AI इस्तेमाल कर लिया। किसी कलाकार के रोज़ के 3 हजार रुपये चले गए। एकता सबका रोजगार छीन रही हैं। ड्रैगन और सांप तक तो ठीक था, लेकिन अब श्रीकृष्ण भी?" 

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

कई यूजर्स ने AI वाले श्रीकृष्ण की भाषा और संवादों पर भी आपत्ति जताई। एक यूजर ने मजाक में लिखा, "भगवान श्रीकृष्ण हिंग्लिश बोल रहे हैं।" दूसरे यूजर ने कहा, "इस क्लिप की क्वालिटी देखकर लगता है कि एकता कपूर AI का फ्री वर्जन इस्तेमाल कर रही हैं।" एक और प्रतिक्रिया में लिखा गया, "'जेल' क्यों कहा गया, 'कारागार' क्यों नहीं? संवाद भी AI से ही लिखवा लेने चाहिए थे।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “'जेल' जैसे अंग्रेजी शब्द बोलते हुए श्रीकृष्ण अजीब लग रहे हैं। मुझे तो लगता है तुलसी भ्रम की तीसरी अवस्था में पहुंच गई है।”

यह भी पढ़ें : ALPHA की OTT रिलीज पर बड़ा अपडेट, कब और कहां देख पाएंगे आलिया भट्ट की फिल्म?

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

KSBKBT 26 साल पूरे होने पर एकता कपूर ने क्या कहा?

हाल ही में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने अपने 26 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर शो में 10 साल का लीप भी दिखाया गया, जिससे तुलसी की कहानी नए मोड़ पर पहुंच गई। इस खास मौके पर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "26 साल पहले एक ऐसा शो आया जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। थैंक यू समीर सर, थैंक यू स्टार प्लस, थैंक यू बालाजी टीम, थैंक यू तनु, थैंक यू स्मृति, सभी कलाकारों का धन्यवाद और सबसे बढ़कर उन लेखकों और पूरी टीम का शुक्रिया, जो लगातार इस शो को खास बनाने में जुटी रही। जय माता दी।"