‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नोइना का अंत हो गया है। तुलसी ने उसकी सच्चाई उजागर कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद मिहिर गुस्से में दिखा, लेकिन बाद में तुलसी के प्रति उसका प्यार फिर जागा। आगे विरानी परिवार में रोमांस और जबर्दस्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। 

KSBKBT2 Upcoming Twist: पॉपुलर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आखिरकार वह टर्निंग प्वाइंट आ गया, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। विरानी परिवार पर छाया नोइना का साया अब पूरी तरह खत्म हो गया है। हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं होती। विलेन के जाने के बाद अब विरानी परिवार में जबरदस्त ड्रामे के साथ ही रोमांस भी देखने को मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तुलसी ने खोली नोइना की सच्चाई

अब तक के एपिसोड में दिखाया गया कि तुलसी को नोइना की चालाकी और झूठ का पता चल गया था। उसने सही समय पर कदम उठाते हुए मिहिर और नोइना की शादी रुकवा दी। इतना ही नहीं, तुलसी ने विरानी हाउस (शांतिनिकेतन) के दरवाजे भी नोइना के लिए हमेशा-हमेशा के लिए बंद कर दिए। तुलसी ने जिस तरह से नोइना को घर से बाहर निकाला, उसे देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया। इस तरह, परिवार की असली बहू ने अपनी घर को उजड़ने से बचा लिया।

मिहिर का गुस्सा और घर में हंगामा

नोइना के जाने के बाद घर में शांति नहीं आई, बल्कि एक नया तूफान खड़ा हो गया। यह तूफान था मिहिर का गुस्सा। मिहिर खुद को ठगा हुआ महसूस करता है और जैसे ही घर में एंट्री लेता है, उसका गुस्सा बेकाबू हो जाता है। वह घर का सामान तोड़ने और इधर-उधर फेंकने लगता है। उसे इस बात का दुख है कि एक झूठी महिला ने इतने समय तक उसे और उसके घरवालों को धोखे में रखा।

तुलसी पर फूटा मिहिर का गुस्सा

तुलसी मिहिर को शांत करने की कोशिश करती है, लेकिन मिहिर अपना सारा गुस्सा उसी पर निकाल देता है। वह तुलसी को दोषी ठहराते हुए कहता है कि उसी की वजह से नोइना उनकी जिंदगी में आई थी। तुलसी बिना बहस किए अपनी गलती स्वीकार कर लेती है, जिससे हालात और भावुक हो जाते हैं।

गुस्से के बाद जागा प्यार

जब मिहिर का गुस्सा शांत होता है, तो वह पुरानी यादों में खो जाता है। इसके साथ ही तुलसी के प्रति उसका प्यार फिर से जाग उठता है। आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि मिहिर बच्चों के सामने ही तुलसी के साथ हल्का-फुल्का रोमांस करता नजर आएगा। वह तुलसी की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहेगा कि जिस तरह उसने नोइना को सबक सिखाया, उससे उसे फिर से उससे प्यार हो गया।

परिवार को फिर से जोड़ने की कोशिश

नोइना का किस्सा खत्म होने के बाद अब तुलसी का अगला लक्ष्य अपने बिखरे हुए परिवार को फिर से जोड़ना है। वह गौतम को घर वापस बुलाने की तैयारी कर रही है।तुलसी ने ठान लिया है कि वह दोनों भाइयों के बीच की दूरियां खत्म करेगी और विरानी परिवार को फिर से खुशहाल बनाएगी।