Lock Upp Sach Ya Sazaa season 2: क्या 'लॉकअप 2' में शिवांगी जोशी आने वाली हैं? आखिर 14 सितारों में किन-किन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है? कंगना रनौत की जगह फराह खान और रितेश देशमुख क्या नया तड़का लगाएंगे? क्यों सिर्फ 6 हफ्तों में खत्म होगा यह सीजन? और 27 जून से शुरू होने वाला यह शो क्या फिर से कंट्रोवर्सी और ड्रामे के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा?

रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। इस बार शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पहले सीजन की होस्ट कंगना रनौत की जगह अब फराह खान और रितेश देशमुख शो की कमान संभालेंगे। मेकर्स का दावा है कि नया सीजन पहले से ज्यादा बड़ा, बोल्ड और विवादों से भरपूर होगा। इस बार 14 चर्चित सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे माहौल में रखा जाएगा, जहां उन्हें बाहरी दुनिया से पूरी तरह काट दिया जाएगा। इसी बीच कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स होंगे लॉकअप में बंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लॉक अप 2' में कुल 14 सेलिब्रिटी प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। सभी कंटेस्टेंट्स को एक जेलनुमा सेटअप में रखा जाएगा, जहां उन्हें बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि यह सीजन सामान्य रियलिटी शोज की तुलना में छोटा होगा और करीब 6 हफ्तों तक चलेगा। इस दौरान प्रतिभागियों को कई सुविधाओं से भी दूर रखा जाएगा।

शिवांगी जोशी हैं पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट?

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी का नाम इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शिवांगी जोशी को सीजन 2 की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लॉकअप सीजन 2 के लिए इन सितारों के नाम भी चर्चा में

शिवांगी जोशी के अलावा कई अन्य चर्चित सेलिब्रिटीज के नाम भी सामने आ रहे हैं। संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में एक्टर राम कपूर, एक्ट्रेस उर्फी जावेद, अर्चना गौतम, शिल्पा शिंदे, उर्वशी ढोलकिया और हीरो नं. 1 के नाम से फेमस गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम सूची को फिलहाल गोपनीय रखा गया है।

फराह खान और रितेश देशमुख बनेंगे नए जेलर

मेकर्स ने हाल ही में जारी टीजर के जरिए पुष्टि की कि इस बार फराह खान और रितेश देशमुख शो के नए जेलर और होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में दोनों के बीच 'गुड कॉप-बैड कॉप' की दिलचस्प केमिस्ट्री दिखाई गई है। फराह अपने बेबाक और सख्त अंदाज में नजर आती हैं, जबकि रितेश देशमुख शांत लेकिन पैनी नजर रखने वाले होस्ट की भूमिका निभाते दिखते हैं। गौरतलब है कि शो का पहला सीजन कंगना रनौत ने होस्ट किया था, जिसे काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। 'लॉकअप सीजन 2' 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।