- Home
- Entertainment
- ‘लस्ट स्टोरीज 3’ स्टारकास्ट की फीस, इस एक्ट्रेस ने लिए सबसे ज्यादा पैसे, किसने कितना किया चार्ज?
‘लस्ट स्टोरीज 3’ स्टारकास्ट की फीस, इस एक्ट्रेस ने लिए सबसे ज्यादा पैसे, किसने कितना किया चार्ज?
Lust Stories 3 Cast Salary Estimates Remuneration Fees: ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में चार निर्देशकों ने 4 अलग-अलग कहानियां हैं। विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज इस प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं। यहां जानें स्टारकास्ट की फीस।

‘लस्ट स्टोरीज 3’ स्टारकास्ट की फीस, किस एक्टर ने लिए सबसे ज्यादा पैसे?
नेटफ्लिक्स की फेमस एंथोलॉजी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3’ इन दिनों चर्चा में है। चार अलग-अलग कहानियों वाली इस फिल्म में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, विजय वर्मा, अली फजल, राधिका मदान, सिद्धार्थ समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने किया है। नेटफ्लिक्स के मुताबिक फिल्म 18 सितंबर 2026 को रिलीज हुई।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ अब इसमें काम करने वाले कलाकारों की फीस को लेकर भी चर्चा हो रही है। एक रिपोर्ट में फिल्म की स्टारकास्ट की अनुमानित फीस और पूरे प्रोजेक्ट के बजट को लेकर जानकारी दी गई है। हालांकि, इनमें से किसी भी फीस की आधिकारिक पुष्टि नेटफ्लिक्स या फिल्म के निर्माताओं ने नहीं की है।

राधिका आप्टे की फीस सबसे ज्यादा बताई जा रही
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लस्ट स्टोरीज 3’ की स्टारकास्ट में राधिका आप्टे की फीस सबसे ज्यादा बताई जा रही है। उन्हें फिल्म के लिए करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। राधिका इससे पहले ‘लस्ट स्टोरीज’ के पहले पार्ट का भी हिस्सा रह चुकी हैं। तीसरे पार्ट में उनकी वापसी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी है।
कोंकणा सेन शर्मा को कितनी फीस मिली?
रिपोर्ट के अनुसार, कोंकणा सेन शर्मा को करीब 1.2 से 1.8 करोड़ रुपये फीस मिलने का अनुमान है। कोंकणा इस एंथोलॉजी की चार कहानियों में से एक में अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ अलग-अलग कलाकारों की कहानियां आधुनिक रिश्तों, प्यार, चाहत और इंसानी भावनाओं के अलग-अलग पहलुओं को दिखाती हैं।
अदिति राव हैदरी और अली फजल की फीस करीब 1 करोड़
रिपोर्ट में अदिति राव हैदरी और अली फजल दोनों की फीस करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है।अदिति राव हैदरी फिल्म में अपने पति सिद्धार्थ के साथ नजर आ रही हैं। यह जोड़ी शादी के बाद पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखाई दी है। दोनों इससे पहले 2021 की फिल्म ‘महा समुद्रम’ में साथ काम कर चुके हैं।
विजय वर्मा को 70 लाख से 1 करोड़ रुपये
‘लस्ट स्टोरीज 3’ में विजय वर्मा भी अहम भूमिका में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें 70 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच फीस मिलने का अनुमान है। विजय इससे पहले भी नेटफ्लिक्स के कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं और उनकी अलग तरह के किरदार निभाने की पहचान बनी है।
सिद्धार्थ की फीस 60 से 90 लाख रुपये
अदिति राव हैदरी के साथ नजर आने वाले सिद्धार्थ की फीस करीब 60 से 90 लाख रुपये बताई गई है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी कहानी में दोनों की जोड़ी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी का बैकग्राउंड 1980 के दशक के शुरुआती दौर का है और इसमें हैदराबाद की भाषा और माहौल को भी खास तौर पर दिखाया गया है।
राधिका मदान और अभिषेक बनर्जी की फीस
रिपोर्ट के मुताबिक राधिका मदान को करीब 50 से 80 लाख रुपये और अभिषेक बनर्जी को करीब 40 से 60 लाख रुपये फीस मिलने का अनुमान है। राधिका मदान शकुन बत्रा के निर्देशन वाली कहानी का हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ अली फजल नजर आते हैं। वहीं अभिषेक बनर्जी भी फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हैं।
नए कलाकार की फीस सबसे कम बताई गई
फिल्म में गुरफतेह पीरजादा और डेब्यू कर रहीं सना थंपी भी नजर आ रही हैं। रिपोर्ट में गुरफतेह की फीस करीब 30 से 50 लाख रुपये बताई गई है। वहीं सना थंपी, जो किरण राव के निर्देशन वाली कहानी से डेब्यू कर रही हैं, की फीस करीब 20 से 35 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया गया है।
लस्ट स्टोरीज 3’ का अनुमानित बजट कितना है?
कलाकारों की फीस के अलावा फिल्म के कुल बजट को लेकर भी रिपोर्ट में दावा किया गया है। ट्रेड सर्किल्स में चर्चा के मुताबिक, ‘लस्ट स्टोरीज 3’ की चारों कहानियों को मिलाकर फिल्म का कुल खर्च करीब 25 से 35 करोड़ रुपये हो सकता है। एंथोलॉजी फिल्म होने की वजह से इसका बजट एक सामान्य बड़ी फीचर फिल्म के मुकाबले कम रह सकता है। इसमें चार अलग-अलग कहानियां हैं और हर कहानी को अलग निर्देशक ने बनाया है। छोटे शूटिंग शेड्यूल और सीमित सेटअप की वजह से लागत को नियंत्रित रखना संभव होता है। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के आधिकारिक बजट का आंकड़ा जारी नहीं किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।