Sara Arjun Upcoming Movie is Madhubala Biopic after dhurandhar: संजय लीला भंसाली मधुबाला पर बायोपिक बना रहे हैं। जानें फिल्म की शूटिंग कबसे शुरू होगी।

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली जल्द ही इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं और फिल्म में सारा अर्जुन मधुबाला के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू होने की खबर है।

पहले ‘लव एंड वॉर’ का काम करेंगे पूरा

संजय लीला भंसाली इस समय अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को पूरा करने में जुटे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगस्त के आखिर तक पूरी हो सकती है। इसके बाद भंसाली बिना ज्यादा ब्रेक लिए मधुबाला बायोपिक के काम में जुट जाएंगे। खास बात यह है कि ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा रॉयल पाम्स, गोरेगांव का लोकेशन ही मधुबाला बायोपिक के लिए भी तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त के आखिर में ‘लव एंड वॉर’ का शूट पूरा होने के बाद प्रोडक्शन डिजाइन टीम इसी जगह को नई फिल्म के हिसाब से बदलने का काम शुरू करेगी।

और पढ़ें - बॉक्स ऑफिस पर दिखेगी करीना कपूर और धनुष की फ्रेश जोड़ी, भंसाली की इस फिल्म में करेंगे काम

मधुबाला बनेंगी सारा अर्जुन

मधुबाला जैसे आइकॉनिक किरदार को पर्दे पर निभाने की जिम्मेदारी युवा अभिनेत्री सारा अर्जुन को दी गई है। सारा इससे पहले भी अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं और हालिया दिनों में ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। अब उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला के किरदार में देखना काफी दिलचस्प होगा।

View post on Instagram

सितंबर में शुरू हो सकती है शूटिंग

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मधुबाला बायोपिक की शूटिंग सितंबर 2026 में शुरू होने की तैयारी है। यानी अगस्त के अंत तक ‘लव एंड वॉर’ का काम पूरा करने के बाद भंसाली अपनी अगली फिल्म की दुनिया बसाने में जुट जाएंगे। फिल्म को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका निर्देशन जस्मीत के. रीन कर सकती हैं। फिल्म के डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज होने की भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

और पढ़ें - दीपिका पादुकोण ने ‘स्पिरिट’ कंट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी, ‘मेल ईगो’ की वजह से हुईं बाहर?

मधुबाला की कहानी को पर्दे पर देखना होगा खास

मधुबाला हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनकी खूबसूरती, अदाकारी और स्टारडम की मिसाल आज भी दी जाती है। उनकी जिंदगी में शोहरत के साथ-साथ कई उतार-चढ़ाव भी रहे। ऐसे में उनकी जिंदगी को आधुनिक दौर के सिनेमा में किस तरह पेश किया जाता है, इस पर दर्शकों की नजर रहेगी। सारा अर्जुन का मधुबाला के किरदार में चयन भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है। वहीं संजय लीला भंसाली का भव्य सिनेमाई अंदाज इस कहानी को किस तरह का रूप देता है, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर ने इस मचअवेटेड बायोपिक को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।