माधुरी दीक्षित 59 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। फिल्म, वेब सीरीज करने के बाद अब वो होस्टिंग की दुनिया में दूसरी बार कदम रखने जा रही हैं। वो मराठी शो ‘कौन होणार करोड़पति’ को होस्ट करेंगी।
मराठी टीवी के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन होणार करोड़पति’ के नए सीजन को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। इस बार शो की कमान बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित संभालेंगी। इसके साथ ही शो के 26 साल के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।
Kon Honar Crorepati: पहली बार अभिनेत्री करेंगी शो की होस्टिंग
‘कौन होणार करोड़पति’ मराठी दर्शकों के बीच फेमस नॉलेज बेस्ड रियलिटी शो है। इसके नए सीजन में पहली बार एक अभिनेत्री को होस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। माधुरी दीक्षित अब अपने खास अंदाज में कंटेस्टेंट्स से सवाल करती और उनके करोड़पति बनने के सफर का हिस्सा बनती नजर आएंगी। माधुरी की एंट्री के साथ शो में नई एनर्जी और नया अंदाज देखने को मिलने की उम्मीद है। मेकर्स ने भी इसे शो के लिए एक नए अध्याय के तौर पर पेश किया है।
Madhuri Dixit: 24 साल बाद फिर टीवी पर होस्ट के रूप में वापसी
माधुरी दीक्षित के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि वह करीब 24 साल बाद बतौर टीवी होस्ट वापसी कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2002 में ‘कहीं ना कहीं कोई है’ को होस्ट किया था। अब इतने लंबे अंतराल के बाद वह एक क्विज शो की कमान संभालेंगी। हालांकि, फिल्मों में अपनी शानदार पारी जारी रखने वाली माधुरी के लिए टीवी नया माध्यम नहीं है। वह कई रियलिटी शोज में जज के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं।
Sachin Khedekar की जगह दिखेंगी माधुरी
‘कौन होणार करोड़पति’ के पिछले सीजन्स में सचिन खेडेकर समेत कई कलाकारों ने होस्ट की जिम्मेदारी संभाली है। अब नए सीजन में माधुरी दीक्षित इस जिम्मेदारी को आगे बढ़ाएंगी। शो का नया सीजन Sony Marathi और Sony LIV पर उपलब्ध होगा। बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) का हिंदी वर्जन साल 2000 में शुरू हुआ था। यानी 2026 में इस फ्रेंचाइजी को 26 साल पूरे हो रहे हैं। वहीं मराठी शो ‘कोण होणार करोडपती’ की शुरुआत 2013 में हुई थी। यानी इसे करीब 13 साल हुए हैं।
और पढ़ें: ‘ईथा’ के लिए Shraddha Kapoor ने बढ़ाई फीस, ‘स्त्री 2’ से करीब 3 गुना ज्यादा किया चार्ज
‘अब खेल बदलेगा’ के साथ शुरू होगा नया सफर
माधुरी की एंट्री के साथ मेकर्स ने शो के नए सीजन को ‘अब खेल बदलेगा’ टैगलाइन के साथ पेश किया है। इसका उद्देश्य शो में नई सोच, नई ऊर्जा और नया नजरिया लाना बताया गया है। ‘कौन होणार करोड़पति’ सिर्फ सवाल-जवाब का शो नहीं है, बल्कि यह आम लोगों को अपने सपनों को पूरा करने का मौका देने वाला मंच भी रहा है। नए सीजन में भी ज्ञान, मेहनत और आत्मविश्वास के जरिए कंटेस्टेंट्स को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
और पढ़ें: Madhuri Dixit Dance Numbers: माधुरी दीक्षित के डांस नंबर वाली 6 फिल्मों का धमाका, हर एक ने कूटे नोट
