श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘ईथा’ को लेकर हेडलाइन में हैं। यह मूवी महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का बायोपिक है। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए पिछली मूवी से 3 गुना ज्यादा फीस ली है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना देती हैं। एक बार फिर से वो बड़े पर्दे पर ‘ईथा’ मूवी में नजर आने वाली हैं। 28 अगस्त 2026 को उनकी मूवी रिलीज होगी। इस फिल्म में वो महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाती दिखेंगी। सवाल है कि इस मूवी के लिए शक्ति कपूर की लाडली ने कितनी फीस वसूली है। तो चलिए बताते हैं, इसके बारे में ।
‘ईथा’ के लिए कितनी फीस ले रही हैं श्रद्धा कपूर?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्रद्धा कपूर को ‘ईथा’ के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस मिली है। हालांकि यह आंकड़ा आधिकारिक तौर पर एक्ट्रेस या फिल्म के मेकर्स ने कन्फर्म नहीं किया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा ने ‘स्त्री 2’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इस हिसाब से ‘ईथा’ की कथित 15 करोड़ रुपये की फीस उनकी पिछली फीस की तुलना में करीब तीन गुना बैठती है।
‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद बढ़ी श्रद्धा की फीस?
श्रद्धा कपूर के करियर में ‘स्त्री 2’ की सफलता ने बड़ा बदलाव किया। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था। ‘स्त्री' और ‘स्त्री 2’ से उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई मिली। इसलिए माना जा रहा है कि अदाकारा ने अपनी फीस बढ़ा दी।
विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाएंगी श्रद्धा
‘ईथा’ मशहूर मराठी तमाशा कलाकार और लावणी परफॉर्मर विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। श्रद्धा इस फिल्म में अपने अब तक के ग्लैमरस किरदारों से बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद श्रद्धा के लुक और परफॉर्मेंस को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। दर्शकों को पहली झलक में उनका नया अंदाज काफी अलग नजर आया।
और पढ़ें: अगस्त में रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में, कौन ला सकता है बॉक्स ऑफिस पर तूफान?
‘ईथा’ श्रद्धा के करियर के लिए क्यों है खास?
श्रद्धा कपूर ने अब तक कई कमर्शियल फिल्मों में काम किया है, लेकिन ‘ईथा’ उनके लिए एक अलग तरह का प्रोजेक्ट है। यह एक वास्तविक शख्सियत की कहानी है और ऐसे किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए अभिनय के साथ-साथ उस दौर और कला की बारीकियों को समझना भी जरूरी है। फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान भी श्रद्धा के साथ पहले ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें लगता है कि ‘ईथा’ श्रद्धा के करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकती है।
और पढ़ें: 'स्त्री' के बाद अब 'नागिन' बनेंगी श्रद्धा कपूर! बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा सुपरनैचुरल अवतार
