समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में बिहारी-कश्मीरी मजाक पर विवाद बढ़ता जा रहा है। नेताओं ने जहां कॉमेडियन की आलोचना की है, वहीं एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद पर हंसना सीखना चाहिए।

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर विवादों में हैं। शो के एक हालिया एपिसोड में बिहार और कश्मीरी पंडितों से जुड़े मजाक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने इन टिप्पणियों को असंवेदनशील बताते हुए आपत्ति जताई है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने पूरे विवाद पर अपनी राय रखी है।

क्या है पूरा विवाद?

समय रैना के शो के दूसरे सीजन के एक एपिसोड में कॉमेडियन शेरोन वर्मा के साथ बातचीत के दौरान उनके बिहारी और बैकग्राउंड को लेकर मजाक किया गया। समय रैना ने जहां कि 'शेरोन वर्मा एक बिहारी हैं जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई हैं, जस्ट बिहारी थिंग्स।'

इस पर पलटवार करते हुए शेरोन वर्मा ने समय की कश्मीरी होने पर तंज कसते हुए कहा था कि 'समय इतने कश्मीरी हैं कि उन्हें नशे में रहना पसंद है।' इसके साथ उन्होंने 'कम से कम मैंने अपनी मर्जी से अपना राज्य छोड़ा था।' जिसे लोग कश्मीरी पंडितों के विस्थापन से जोड़कर देख रहे हैं।

मनोज बाजपेयी ने कंट्रोवर्सी पर क्या कहा?

विवाद के बीच मनोज बाजपेयी ने मजाक और उसे स्वीकार करने की क्षमता को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज को खुद पर हंसना सीखना चाहिए। उनके मुताबिक, हर मजाक को लेकर आहत या नाराज होने के बजाय उसे एक अलग नजरिए से देखने की जरूरत है। एक्टर ने अपनी जिंदगी का उदाहरण देते हुए बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें भी कई तरह के स्टीरियोटाइप और धारणाओं का सामना करना पड़ा था। उनका मानना है कि व्यक्ति में चीजों को सहजता से लेने और उन पर हंस पाने की क्षमता होनी चाहिए।

और पढ़ें: OTT Release: सितंबर में नेटफ्लिक्स पर लगेगा एंटरटनमेंट का तड़का, 12 फिल्में+सीरीज होंगी रिलीज

‘हर बात पर आहत होने की जरूरत नहीं’

मनोज बाजपेयी की टिप्पणी का मैसेज यही है कि लोगों को कॉमेडी को लेकर थोड़ा सहज होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खुद पर हंसने की क्षमता होनी चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर संवेदनशील मुद्दे को हल्के में लिया जाए।

और पढ़ें: India’s Got Latent 2: समय रैना ने शेरोन वर्मा से किया ऐसा मजाक, बिहार-कश्मीर विवाद पर भड़के नेता