MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Mardaani 3 Day 7 Collection: बजट निकालने से कोसों दूर रानी मुखर्जी की फिल्म, कमा पाई बस इतने CR

Mardaani 3 Day 7 Collection: बजट निकालने से कोसों दूर रानी मुखर्जी की फिल्म, कमा पाई बस इतने CR

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने वीकेंड में मजबूत पकड़ बनाई थी। लेकिन वीक डेज में इसकी हालत खराब होती गई और नतीजा यह हुआ कि पहले हफ्ते में यह बजट की आधी रिकवरी भी नहीं कर पाई है। पढ़ें 'मर्दानी 3' की ताजा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 06 2026, 10:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'मर्दानी 3' ने 7वें दिन कितनी कमाई की?
Image Credit : Instagram

'मर्दानी 3' ने 7वें दिन कितनी कमाई की?

अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी 'मर्दानी 3' ने सातवें दिन यानी गुरुवार को लगभग 2 करोड़ रुपए की कमाई की। अगर छठे दिन के कलेक्शन से इसकी तुलना करें तो यह लगभग 9.09 फीसदी कम है। फिल्म ने बुधवार को तकरीबन 2.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

25
'मर्दानी 3' का पहले हफ्ते का कलेक्शन कितना हुआ?
Image Credit : Instagram

'मर्दानी 3' का पहले हफ्ते का कलेक्शन कितना हुआ?

क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म मर्दानी 3' ने पहले हफ्ते में लगभग 26. 45 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की सातों दिन की कमाई कुछ इस प्रकार रही :-

  • पहला दिन (शुक्रवार) : 4 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन (शनिवार) : 6 करोड़ रुपए
  • तीसरा दिन (रविवार) : 7.25 करोड़ रुपए
  • चौथा दिन (सोमवार) : 2.40 करोड़ रुपए
  • पांचवां दिन (मंगलवार) : 2.75 करोड़ रुपए
  • छठा दिन (बुधवार) : 2.20 करोड़ रुपए
  • सातवां दिन (गुरुवार) : 2 करोड़ रुपए

पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन : 26.55 करोड़ रुपए

35
'मर्दानी 2' को पछाड़ने में फेल रही 'मर्दानी 3'
Image Credit : Instagram

'मर्दानी 2' को पछाड़ने में फेल रही 'मर्दानी 3'

पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में 'मर्दानी 3' फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट यानी 'मर्दानी 2' को ही पछाड़ने में फेल रही है। गोपी पुथरण के निर्देशन में बनी ' 13 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी और पहले हफ्ते में इसने लगभग 28.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी। तकरीबन 23.50 करोड़ में बनी इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 47.57 करोड़ रुपए रहा था।

45
बजट निकालने से कितने दूर है 'मर्दानी 3'?
Image Credit : Instagram

बजट निकालने से कितने दूर है 'मर्दानी 3'?

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'मर्दानी 3' अभी बजट निकालने से बहुत दूर है और इसकी कमाई की रफ़्तार को देखते हुए लागत की वसूली भी मुश्किल लग रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का निर्माण लगभग 60 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो पहले हफ्ते में यह करीब 44.25 फीसदी लागत ही निकाल पाई है।

55
 रानी मुखर्जी की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल हुई 'मर्दानी 3'
Image Credit : Instagram

रानी मुखर्जी की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल हुई 'मर्दानी 3'

'मर्दानी 3' रानी मुखर्जी की 10 सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल हो गई हैं। कलेक्शन के लिहाज से ये हैं रानी मुखर्जी की टॉप 10 फ़िल्में...

  1. तलाश (2012) : 93.40 करोड़ रुपए(सेमी हिट)
  2. मर्दानी 2 (2019) : 47.58 करोड़ रुपए (हिट)
  3. कुछ कुछ होता है (1998): 46.87 करोड़ रुपए (ब्लॉकबस्टर)
  4. हिचकी (2018) : 46.21 करोड़ रुपए (हिट)
  5. कभी अलविदा ना कहना (2006) : 44.41 करोड़ रुपए (सेमी हिट)
  6. ता रा रम पम (2007) : 38.45 करोड़ रुपए (एवरेज)
  7. बंटी और बबली (2005) : 36.25 करोड़ रुपए (सुपर हिट)
  8. मर्दानी (2014) : 35.82 करोड़ रुपए (सेमी हिट)
  9. मंगल पांडे : द राइजिंग (2005) : 27.86 करोड़ रुपए (फ्लॉप)
  10. मर्दानी 3 (2026) : 26. 55 करोड़ रुपए (7 दिन में...कमाई जारी है)

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Netflix की नई थ्रिलर ‘Ghooskhor Pandat’ क्यों आई विवादों में? क्यों भड़के लोग
Recommended image2
‘रंगीला’ का राज: फिल्म के सेट पर उर्मिला मातोंडकर को किसने मारा था थप्पड़?
Recommended image3
KSBKBT 2 का वो महा फिसड्डी हीरो, जिसकी 22 में से 21 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर Flop
Recommended image4
Akshay Kumar की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में बड़ा उलटफेर! गोविंदा OUT-जानें कौन है नया चेहरा?
Recommended image5
Naseeruddin Shah ने उस आर्टिकल में क्या लिखा, जिस पर मचा हुआ है कोहराम!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved