पाकिस्तानी के मशहूर रोमांटिक ड्रामा ‘मेरी ज़िंदगी है तू’ का आखिरी एपिसोड 22 मार्च को ऑनएयर हुआ। ये एपिसोड बेहद इमोशनल रहा, जिसमें काम्यार और आयरा का मिलन दिखाया गया। ऑफएयर होने के बाद इस शो को भारत में कहां और कैसे देखें, आइए जानते हैं। 

Meri Zindagi Hai Tu Where to Watch: पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी ज़िंदगी है तू' का आखिरी एपिसोड बेहद इमोशनल रहा। हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान के लीड रोल वाले इस शो ने अपनी पूरी जर्नी के दौरान दर्शकों को बांधे रखा। भारत में पाकिस्तानी कंटेंट पर बैन होने के बावजूद, इस सीरियल को भारत में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसका ग्रैंड फिनाले 22 मार्च को टेलीकास्ट हुआ, जिसने कहानी को एक उम्मीद भरे मोड़ पर खत्म किया। आखिरी एपिसोड देखने के बाद कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं, क्योंकि कहानी का अंत भावनाओं से भरा हुआ था।

Where to Watch: भारत में कहां देखें पूरे एपिसोड

  • अगर आपने इस शो के शुरुआती एपिसोड मिस कर दिए हैं, तो भी आप उन्हें आसानी से देख सकते हैं। भारत में दर्शक ‘मेरी ज़िंदगी है तू’ के सभी एपिसोड YouTube पर मुफ्त में देख सकते हैं।
  • एपिसोड 1 से 34 तक ‘Top Pakistani Dramas’ नाम के चैनल पर उपलब्ध हैं। भारतीय दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए पाकिस्तानी चैनलों ने YouTube पर नए प्लेटफॉर्म बनाए हैं, जिससे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के ये शो देखना आसान हो गया है।

Meri Zindagi Hai Tu Ending Explained: काम्यार और आयरा का मिलन

'मेरी ज़िंदगी है तू' के आखिरी एपिसोड का सबसे खास हिस्सा काम्यार और आयरा का दोबारा मिलना था। लंबे समय से चल रही गलतफहमियों और झगड़ों के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया। कहानी में दिखाया गया कि काम्यार अपने व्यवहार को सुधारने के लिए थेरेपी ले रहा है। काउंसलिंग के दौरान वह मानता है कि उसके ईगो ने उनके रिश्ते को नुकसान पहुंचाया। अपने अंदर बदलाव लाने की कोशिश और सच्चाई को स्वीकार करने की वजह से कहानी और भी गहरी बन जाती है। आखिर में दोनों अपने पुराने विवाद भूलकर साथ आगे बढ़ने का फैसला करते हैं। बता दें कि हानिया आमिर को पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता है। 

Emotional Scene: काम्यार ने आयरा के पिता को कैसे मनाया

कहानी का एक अहम और भावुक सीन तब आता है, जब काम्यार एयरपोर्ट पर आयरा के पिता से मिलने जाता है। वह उन्हें एक माफीनामा और मेडिकल रिपोर्ट्स देता है, जिससे यह साबित होता है कि वह सच में बदलना चाहता है। काम्यार का झुककर माफी मांगना दर्शकों को काफी भावुक कर देता है। इसके बाद आयरा का परिवार भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लेता है। यह सीन यह दिखाता है कि रिश्तों को बचाने के लिए सच्ची कोशिश और ईमानदारी कितनी जरूरी होती है।