पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर : द मूवी’ ने ‘ट्रेलर रिलीज से पहले तगड़ा बज बनाया है। मुन्ना भैया की वापसी और एडल्ट कंटेंट के बीच फिल्म पहले दिन जबरदस्त कमाई कर सकती है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल इसकी कहानी नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई है। करीब एक साल के इंतजार के बाद 11 अगस्त को रिलीज हुए ट्रेलर ने फिल्म के लिए जबरदस्त माहौल तैयार कर दिया है। ट्रेलर में वही हिंसा, डार्क ह्यूमर, दमदार डायलॉग और देसी अंदाज नजर आया, जिसने वेब सीरीज को लोकप्रिय बनाया था। सबसे बड़ा सरप्राइज मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा की वापसी है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन भी अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं। ऐसे में 4 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?

koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रेलर से मिले रिस्पॉन्स और फिल्म को लेकर बन रहे बज को देखते हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भारत में पहले दिन 17 से 20 करोड़ रुपए नेट की कमाई कर सकती है। हालांकि, यह शुरुआती अनुमान है और रिलीज से पहले आने वाले प्रमोशनल कंटेंट के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है।अगर फिल्म 20 करोड़ रुपए के आसपास पहुंचती है, तो यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ए-रेटेड ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह मजबूत कर सकती है।

यह भी पढ़ें : Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection Day 1: इमरान हाशमी या सनी देओल, पहले दिन कौन किस पर भारी?

मुन्ना भैया की वापसी से कितना बदलेगा ओपनिंग गेम?

‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन में दिव्येंदु शर्मा की गैरमौजूदगी को दर्शकों ने काफी महसूस किया था। अब फिल्म के ट्रेलर में मुन्ना भैया की वापसी ने नॉस्टेल्जिया और एक्साइटमेंट दोनों बढ़ा दिए हैं। यही वापसी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दर्शक खींचने में अहम भूमिका निभा सकती है। ट्रेलर में हिंसा, गाली-गलौज, डार्क कॉमेडी और क्राइम ड्रामा का वही फॉर्मूला नजर आया, जिसके लिए यह फ्रेंचाइजी जानी जाती है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा की मौजूदगी बड़े पर्दे के लिए कहानी को ज्यादा आकर्षक बनाती है। फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी और कई राज्यों में जन्माष्टमी की छुट्टी का फायदा भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : 51 साल पुरानी 3 घंटे 24 मिनट की वो बॉलीवुड फिल्म, जिसे पूरी रात देखते रहे इटली के लोग

टॉप 10 A-रेटेड ओपनर्स में कहां पहुंच सकती है ‘मिर्जापुर: द मूवी’

मौजूदा अनुमान के मुताबिक 17-20 करोड़ रुपए की ओपनिंग इसे बॉलीवुड की टॉप 10 ए-रेटेड फिल्मों की ओपनिंग वाली लिस्ट में 6ठे पायदान पर पहुंचा सकती है। इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’, ‘एनिमल’, ‘धुरंधर’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए असली परीक्षा रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया होगी। ये हैं टॉप 10 सबसे बड़ी ओपनर A रेटेड फ़िल्में...

रैंकफिल्म पहले दिन की कमाई
1धुरंधर 2 : द रिवेंज145 करोड़ रुपए
2एनिमल63.8 करोड़ रुपए
3धुरंधर28.6 करोड़ रुपए
4सत्यमेव जयते20.52 करोड़ रुपए
5कबीर सिंह20.21 करोड़ रुपए
6कॉकटेल 214.10 करोड़ रुपए
7बागी 4 13.2 करोड़ रुपए
8ग्रैंड मस्ती12.5 करोड़ रुपए
9वीरे दी वेडिंग10.7 करोड़ रुपए
10राज 310.5 करोड़ रुपए