Mouni Roy deleted Instagram story about paparazzi: मौनी रॉय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा होती नजर आ रही हैं। लेकिन उनका डिलीट किया गया पोस्ट यह जरूर संकेत देता है कि वह इस समय निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा स्पेस और प्राइवेसी चाहती हैं।

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो है। दोस्तों के साथ डिनर के बाद रेस्तरां से बाहर निकलते समय मौनी कैमरों को देखकर असहज नजर आईं और पैपराजी से साफ शब्दों में कहा, "मत खींचो, बंद करो।" इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी, जिसे कुछ ही समय बाद डिलीट भी कर दिया गया।

वायरल वीडियो के बाद मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में मौनी रॉय अपने दोस्तों अर्जुन बिजलानी, अनुषा दांडेकर और अन्य करीबी दोस्तों के साथ नाइट आउट के बाद स्पॉट हुईं। जैसे ही वह रेस्तरां से बाहर निकलीं, बड़ी संख्या में मौजूद पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी कैमरों से बचने की कोशिश करती हैं, अपना चेहरा छिपाती हैं और बार-बार कहती हैं, "मत खींचो।" वहीं उनके साथ मौजूद अनुषा दांडेकर भी फोटोग्राफर्स से कार को निकलने देने की अपील करती नजर आती हैं।

और पढ़ें -  'तारक मेहता...' छोड़ रहे जेठालाल, 18 साल बाद ऐसा क्या हुआ? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- 'कभी मत आना मेरे लिए'

वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज शेयर किया। हालांकि बाद में यह पोस्ट हटा दिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। पोस्ट में मौनी ने लिखा कि वह पैपराजी का सम्मान करती हैं, लेकिन उन्होंने लंबे समय से किसी को अपनी तस्वीरें लेने के लिए नहीं बुलाया। उन्होंने अपील की कि भविष्य में भी उनके पीछे न आया जाए। मौनी ने अपने संदेश में कहा कि अगर आगे कभी वह कहीं स्पॉट होती हैं तो यह न समझा जाए कि उन्होंने खुद पैपराजी को बुलाया है। उन्होंने सभी से उनकी निजी जिंदगी और व्यक्तिगत पलों का सम्मान करने की भी अपील की। हालांकि, इस पोस्ट की पुष्टि नहीं हो सकी और बाद में यह उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दिखाई नहीं दिया।

View post on Instagram

ट्रोलिंग के बाद बढ़ा विवाद

वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने मौनी का समर्थन करते हुए कहा कि हर सेलिब्रिटी को अपनी प्राइवेसी का अधिकार है। वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पहले पैपराजी को सूचना दी जाती है और बाद में कैमरों से बचने की कोशिश की जाती है। इन्हीं अटकलों के बीच मौनी की इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई, जिसमें उन्होंने साफ किया कि उन्होंने किसी को नहीं बुलाया था और भविष्य में भी उनकी तस्वीरें लेने के लिए न आया जाए।

और पढ़ें - Sayoneee New TV Show: रश्मि देसाई कर रहीं कमबैक, इस एक्टर संग बनेगी फ्रेश टीवी जोड़ी, जानें शो की स्टारकास्ट डिटेल

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में मौनी

मौनी रॉय पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति सूरज नांबियार से सेपरेशन की खबरों के बाद उन्होंने पब्लिक से अपनी प्राइवेसी(Privacy) का सम्मान करने की अपील की थी। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। मौनी रॉय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ फैंस का कहना है कि कैमरों के सामने रहने वाले सितारों को भी निजी जिंदगी जीने का पूरा अधिकार है, जबकि दूसरी ओर कुछ लोग मानते हैं कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की नाराजगी से विवाद और बढ़ जाता है।