मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलग होने की अफवाहें तेज हो गई हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, वहीं सूरज ने अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया। दिशा पाटनी के अनफॉलो करने से चर्चाओं को और हवा मिली।

Mouni Roy-Suraj Nambiar Separation Latest Update: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच अनबन की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद अलगाव की अफवाहें शुरू हो गईं। इसी बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी ने भी सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच अलगाव की चर्चा तेज हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिशा पाटनी के अनफॉलो करने से बढ़ीं अफवाहें

सूरज नांबियार के अकाउंट डिलीट करने से पहले एक और खबर ने लोगों का ध्यान खींचा। कहा जा रहा है कि मौनी रॉय की करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा ने भी सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। पिछले कुछ सालों में दिशा और मौनी काफी अच्छी दोस्त बन चुकी हैं। दोनों अक्सर वेकेशन, गर्ल्स ट्रिप और पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी मौनी और सूरज की शादी में भी शामिल हुई थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कपल को शुभकामनाएं भी दी थीं।

कब हुई थी मौनी-सूरज की शादी

मौनी और सूरज ने साल 2022 में बेहद निजी समारोह में शादी की थी। उनकी शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। लेकिन शादी के चार साल बाद अब दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकाउंट डिलीट करने से पहले सूरज ने मौनी के साथ अपनी शादी की तस्वीरें भी हटा दीं। वहीं मौनी ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें नहीं हटाई हैं, जिससे फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं।

कैसे शुरू हुई थी मौनी और सूरज की लव स्टोरी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2018 में दुबई में नए साल के जश्न के दौरान हुई थी। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। शुरुआत में दोनों के रिश्ते में दूरी एक बड़ी चुनौती थी। सूरज दुबई में रहते और काम करते थे, जबकि मौनी मुंबई में रहती थीं। दोनों लंबे समय तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे और अक्सर एक-दूसरे से मिलने के लिए ट्रैवल करते थे। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान दोनों को एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिला और उनका रिश्ता और मजबूत हो गया।

गोवा में हुई थी ग्रैंड वेडिंग

काफी समय तक डेट करने के बाद मौनी और सूरज ने जनवरी, 2022 में गोवा में शादी की। उनकी शादी में बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से रस्में निभाई गई थीं। शादी के बाद मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “आखिरकार मुझे वो मिल ही गया। परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से हमारी शादी हो गई है। हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।” यह पोस्ट उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

कौन हैं सूरज नांबियार?

सूरज नांबियार दुबई में रहने वाले बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से फाइनेंशियल और मैनेजरियल अकाउंटिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दुबई में अपने पिता का बिजनेस संभाला। इसके अलावा वह कई कंपनियों के लिए स्ट्रेटेजिक एडवाइजर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। हालांकि, फिलहाल मौनी और सूरज ने अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।