- Home
- Entertainment
- Mrunal Thakur: ऋतिक रोशन की वजह से एक्स-बॉयफ्रेंड ने घटाया 17 किलो, एक्ट्रेस ने खोला पुराना राज
Mrunal Thakur: ऋतिक रोशन की वजह से एक्स-बॉयफ्रेंड ने घटाया 17 किलो, एक्ट्रेस ने खोला पुराना राज
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने ऋतिक रोशन के साथ उनकी फिल्म की वजह से इनसिक्योर होकर 17 किलो वजन घटा लिया था.
15

Image Credit : X
मृणाल ठाकुर ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से जुड़ा एक सीक्रेट खोला है. उन्होंने बताया कि जब वह ऋतिक रोशन के साथ काम कर रही थीं, तो उनका बॉयफ्रेंड यह बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने 17 किलो वजन कम कर लिया था. मृणाल के मुताबिक, वे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे और लड़के को लगता था कि वह हैंडसम एक्टर्स के साथ समय बिता रही हैं.
25
Image Credit : Instagram/mrunal thakur
मृणाल ने बताया, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत में ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर के साथ काम किया था. मैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में यकीन करती हूं ताकि काम पर भी ध्यान दे सकूं. मेरा बॉयफ्रेंड स्कैंडिनेविया का था और उसे गलतफहमी हो गई थी कि मैं हैंडसम लड़कों के साथ एक्टिंग कर रही हूं. इसलिए, वह उनकी तरह बनने के लिए वर्कआउट करने लगा.'
35
Image Credit : Instagram/ Mrunal Thakur
मृणाल ठाकुर ने साफ किया, 'उसने अचानक बहुत ज्यादा वर्कआउट करके करीब 17 किलो वजन घटा लिया. फिर एक समय बाद वर्कआउट बंद करके खाना शुरू कर दिया और करीब 20 किलो वजन बढ़ा लिया. उसने कहा था कि वह मेरे हीरोज से मुकाबला करते-करते थक गया है. लेकिन मैंने उसे कभी वजन कम करने के लिए नहीं कहा था. यह उसकी अपनी इनसिक्योरिटी थी.'
45
Image Credit : Instagram/mrunal thakur
मृणाल ने यह बात अपनी नई फिल्म 'दो दीवाने शहर में' के प्रमोशन के दौरान बताई. इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं. मृणाल ने हाल ही में कहा था कि प्यार 'री-पेरेंटिंग' जैसा होता है, जिसमें पार्टनर्स एक-दूसरे को आगे बढ़ने में मदद करते हैं और बीच में कोई ईगो नहीं होता.
55
Image Credit : X
इन दिनों मृणाल ठाकुर का नाम एक्टर धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है, जो पहले कमल हासन की बेटी से शादी कर चुके थे और अब तलाकशुदा हैं. अफवाहें हैं कि मृणाल और धनुष शादी करने वाले हैं, हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. इसी बीच मृणाल ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की यह कहानी शेयर की है.
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos