Mukesh Khanna On Samay raina: समय रैना एक बार फिर से अपने लेटेस्ट शो को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पुरानी कंट्रोवर्सी शो का जिक्र करते हुए मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा। जिसके बाद टीवी के 'शक्तिमान' ने पलटवार करते हुए बड़ी बात कह दी। 

इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) विवाद के बाद समय रैना लाइमलाइट से दूर थे। हालांकि वो बाहर देशों में लाइव स्टैंडअप कॉमेडी कर रहे थे। लेकिन हाल ही में उन्होंने इंडिया में स्टैंडअप कॉमेडी की और उसका वीडियो यूट्यूब चैनल पर डाला। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रैना ने एक्टर मुकेश खन्ना पर भी तंज कसा, जिसे लेकर वो भड़क गए। मुकेश खन्ना ने उनपर पलवार किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुकेश खन्ना की आलोचना का समय रैना ने दिया जवाब

दरअसल, जब इंडियाज गॉट लेटेंट का विवाद हुआ था, तब मुकेश खन्ना ने समय रैना की क्लास लगाई थी। एक साल बाद अपने शो में समय रैना ने एक्टर पर निशाना साधा। यूट्यूबर और स्टैंडअप कॉमेडियन ने कहा कि लेटेंट विवाद के दौरान हर कोई आलोचना कर रहा था। उन्होंने कहा कि 'सब आ गए थे खाने हमको पॉलिटिशियन, सेलिब्रिटीज, सुनील पाल यहां तक कि शक्तिमान (मुकेश खन्ना) आ गया था यार। शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे।

शक्तिमान शो का किया जिक्र

रैना ने कहा, 'सॉरी शक्तिमान'.. वो कह रहा था कि मेरे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। मुझे नहीं पता आप लोगों ने कितना शक्तिमान देखा है लेकिन उस समय याद हो तो न्यूज आती थी कि बच्चा शक्तिमान देखकर छत से कूद गया है। तूने तो बच्चे मारे हैं, तू क्या नैतिकता का पाठ पढ़ा रहा है।'

और पढ़ें: ‘Latent’ विवाद को याद करते-करते रो पड़ें Samay Raina, बोलें-कई लोगों की जिंदगी उथल-पुथल हो गई

मुकेश खन्ना ने समय रैना पर किया पलटवार

इस तंज पर मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते हुए कहा,'कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो। फिर टेढ़ी की टेढ़ी है। समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो। सीधा करो। वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है।'

View post on Instagram

समय ने सुपर हीरो का किया अपमान

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें। क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है।

और भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इस महीने ओटीटी पर हो सकती है रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं