Shaktiman Mukesh Khanna 67 साल की उम्र में शादी को तैयार! बस कर रहे यह इंतज़ार
Why Mukesh Khanna Never Married: शक्तिमान बनकर घर-घर पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बयानों से सुर्खियों में हैं। 67 साल की उम्र में भी सिंगल रहने वाले एक्टर ने शादी, प्यार और कमिटमेंट पर खुलकर बात की—और कई तीखे बयान देकर बहस छेड़ दी।

शादी पर क्या बोले मुकेश खन्ना?
मुकेश खन्ना ने द फ़िल्मी चर्चा को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि उन्होंने शादी को कभी नकारा नहीं है। उन्होंने कहा कि शादी उनके लिए एक मजबूत संस्था है और वह इसमें विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपकी शादी हो गई है, तो आप कमिटेड हैं।” उनके मुताबिक, शादी केवल सामाजिक बंधन नहीं बल्कि दो लोगों के बीच गहरा जुड़ाव है। वह मानते हैं कि सही समय आने पर शादी अपने आप हो जाती है।
कमिटमेंट और रिश्तों पर तीखा मुकेश खन्ना का नजरिया
बी. आर. चोपड़ा के शो 'महाभारत' में भीष्म पितामह का रोल कर मशहूर हुए मुकेश खन्ना ने रिश्तों में ईमानदारी को सबसे जरूरी बताया। उन्होंने कहा, “लोग कहते हैं कि महिला पतिव्रता होनी चाहिए, लेकिन क्या किसी ने कहा कि पुरुष भी पत्नीव्रत होना चाहिए?” उन्होंने आगे कहा, “अगर आप कहते हैं कि आप अपनी पत्नी से प्यार करते हैं और फिर इधर-उधर जाते हैं, तो यह धोखा है।”
क्यों अब तक सिंगल हैं मुकेश खन्ना?
एक्टर ने बताया कि उन्होंने शादी से दूरी नहीं बनाई, बल्कि उनका मानना है कि जीवनसाथी किस्मत से मिलता है। उन्होंने कहा, “पत्नी यूं ही नहीं मिलती, वह किस्मत में लिखी होती है। अगर होना होता, तो अब तक हो जाता। जिस महिला से मेरी शादी होनी है, वह कहीं ना कहीं है—जब समय आएगा, हम मिलेंगे।”उनके अनुसार, उम्र इस फैसले में मायने नहीं रखती।
मुकेश खन्ना बोले- प्यार एक ही बार होता है
मुकेश खन्ना का मानना है कि सच्चा प्यार जिंदगी में सिर्फ एक बार होता है। उन्होंने कहा, “प्यार सिर्फ एक बार होता है, बाकी सब आकर्षण या इच्छा होती है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर कोई एक से ‘आई लव यू’ कहकर दूसरे के पास जाता है, तो वह विश्वासघात है।
मुकेश खन्ना के पुराने विवाद भी फिर आए चर्चा में
मुकेश खन्ना पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। 2020 में उन्होंने महिलाओं और #MeToo मूवमेंट पर टिप्पणी करते हुए कहा था, “महिलाएं और पुरुष अलग बने हैं… MeToo की समस्या तब शुरू हुई जब महिलाएं काम पर जाने लगीं।” उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई थी और कई लोगों ने इसे पुरानी सोच बताया था।
हर मुद्दे पर बेबाक राय, इसलिए रहते हैं चर्चा में
मुकेश खन्ना हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। चाहे समाज हो, रिश्ते हों या फिल्म इंडस्ट्री—वह हर विषय पर खुलकर अपनी राय रखते हैं।हालांकि, उनके विचारों को लेकर अक्सर विवाद भी खड़े होते हैं, लेकिन यही वजह है कि वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।