- Home
- Entertainment
- बॉम्बे हाईकोर्ट क्यों पहुंच गई प्रीति जिंटा? जज साब से की सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग
बॉम्बे हाईकोर्ट क्यों पहुंच गई प्रीति जिंटा? जज साब से की सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग
पंजाब किंग्स की मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गई हैं। उन्होंने कोर्ट से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। आखिर क्या है पूरा मामला, जिसकी वजह से प्रीति को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा?
16

Image Credit : stockPhoto
बॉलीवुड से दूर रहने के बावजूद प्रीति जिंटा IPL के दौरान अपनी टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती नजर आती हैं। अब पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
Image Credit : preity zinta
प्रीति जिंटा के बॉम्बे हाईकोर्ट जाने की मुख्य वजह AI और डीपफेक वीडियो हैं। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि उनके मॉर्फ्ड, डीपफेक और AI-जनरेटेड वीडियो फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जा रहे हैं, जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है।
36
Image Credit : Getty
प्रीति ने अपनी शिकायत में बताया कि कई फेक अकाउंट्स से उनके AI-जनरेटेड और डीपफेक वीडियो-फोटो पोस्ट हो रहे हैं। उन्होंने गूगल और मेटा के कई प्लेटफॉर्म्स के साथ-साथ कुछ दूसरी साइट्स के खिलाफ भी शिकायत की है।
46
Image Credit : Social Media
प्रीति जिंटा की याचिका पर कोर्ट ने गूगल और मेटा जैसी बड़ी कंपनियों को नोटिस जारी किया था। कंपनियों के वकील बॉम्बे हाईकोर्ट में पेश हुए और उन्होंने कहा कि वे प्रीति द्वारा दिए गए सभी लिंक्स, वीडियो और फोटो हटा देंगे।
56
Image Credit : X@mufaddal_vohra/ANI
कोर्ट ने कंपनियों से सवाल किया कि वे शिकायत के बाद ही एक्शन क्यों लेती हैं? क्या उनके पास ऐसे फेक पोस्ट का पता लगाने के लिए कोई ऑटोमैटिक सिस्टम नहीं है? कोर्ट ने यह भी चेताया कि असली कंटेंट डिलीट नहीं होना चाहिए।
66
Image Credit : instagram
प्रीति जिंटा की तरह ही कई दूसरे सेलेब्रिटीज भी डीपफेक का शिकार हो चुके हैं और कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। इनमें कार्तिक आर्यन, शत्रुघ्न सिन्हा, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और अरिजीत सिंह जैसे नाम शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos