- Home
- Entertainment
- Pushpa Impossible के एक्टर्स के असली नाम और उम्र क्या? 'मां'-'बेटे' में सिर्फ 11 साल का अंतर!
Pushpa Impossible के एक्टर्स के असली नाम और उम्र क्या? 'मां'-'बेटे' में सिर्फ 11 साल का अंतर!
Pushpa Impossible वो सीरियल है, जिसने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। भले ही यह टीआरपी लिस्ट में जगह बनाने में फेल रहता है। लेकिन इसका एक अपना दर्शक वर्ग है। जानिए 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के एक्टर्स के असली नाम और असली उम्र के बारे में...

किरदार : पुष्पा रांदेरिया
- एक्ट्रेस का नाम : करुणा पांडे
- उम्र : 46 साल
करुणा शो की लीड एक्ट्रेस हैं। वे एक मिडिल क्लास मां के रोल में एकदम फिट हैं और पूरे शो को अपने कंधों पर लेकर चल रही हैं।
किरदार : अश्विन पटेल
- एक्टर का नाम : समृद्ध बाबा
- उम्र : 35 साल
करुणा पांडे के बड़े बेटे का रोल कर रहे समृद्ध बावा उम्र में उनसे महज 11 साल छोटे हैं। वे 2025 में इस शो से जुड़े। उनसे पहले नवीन पंडिता यह किरदार निभा रहे थे।
यह भी पढ़ें : Pushpa Impossible से गायब हुआ वो एक्टर, जिसके खाते में आई बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म
किरदार : चिराग पटेल
- एक्टर का नाम : नितिन बाबू
- उम्र : 33 साल
नितिन बाबू करुणा पांडे के छोटे बेटे चिराग पटेल के रोल में 2025 से नज़र आ रहे हैं। वे उनसे उम्र में 13 साल छोटे हैं। नितिन से पहले यह किरदार दर्शन गुर्जर निभा रहे थे।
किरदार : राशि पटेल
- एक्ट्रेस का नाम : अक्षया हिंदलकर
- उम्र : 29 साल
पुष्पा यानी करुणा पांडे की तीसरी संतान बेटी राशि पटेल के रोल में अक्षया हिंदलकर दिख रही हैं, जो उनसे उम्र में 17 साल छोटी हैं। अक्षया ने 2025 में यह शो जॉइन किया। उनसे पहले इस रोल में दर्शना दुगड़ दिख रही थीं।
यह भी पढ़ें : Upcoming OTT Releases: हॉरर, रोमांस, रियलिटी, फरवरी में OTT पर आ रहीं ये 11 फ़िल्में-सीरीज
किरदार : दीप्ति अश्विन पटेल
- एक्ट्रेस का नाम : दीक्षा जोशी
- उम्र : 33 साल
करुणा पांडे की बहू दीप्ति का रोल कर रहीं दीक्षा जोशी उनसे उम्र में बस 13 साल छोटी हैं। दीक्षा से पहले इस किरदार में गरिमा परिहार दिख रही थीं। 2025 में दीक्षा ने उन्हें रिप्लेस किया।
किरदार : प्रार्थना चिराग पटेल
- एक्ट्रेस का नाम : पूजा कतुर्डे
- उम्र : NA
करुणा पांडे की छोटी बहू आईपीएस प्रार्थना पटेल के किरदार में पूजा कर्तुडे 2025 से जुड़ी हैं। उनसे पहले इस रोल में इंद्राक्षी कांजीलाल नज़र आ रही थीं।
पुष्पा 2 के अन्य किरदारों के असली नाम
किरदार : एक्टर
- कादंबरी मांडिल्या : बृंदा त्रिवेदी (ऊपर तस्वीर में)
- नरहरी बापोद्रा : जयेश बर्भाया
- सुशीला बापोद्रा : तुलिका पटेल
- दिलीप पटेल : जयेश मोरे
- स्वरा पटेल : परी भाटी (पहले वृही कोडवारा)
- ऋषभ : श्रेय मराडिया
- एडवोकेट राजवीर शास्त्री : गौरव चोपड़ा
- राधा लिमाये : सरिता जोशी
- सोनल पारेख : भक्ति राठौड़
- मनीष पारिख : सचिन पारिख
- वीरेन सेतलवाड : हेमंत खेर
डिस्क्लेमर : उम्र के आंकड़े इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर। सिर्फ वही नाम लिए गए हैं, जिनके इर्द-गिर्द फिलहाल शो चल रहा है। जो अभी ट्रैक से गायब हैं, उन्हें शामिल नहीं किया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।