पद्मश्री लेने पहुंचे आर माधवन ऐसी लिमिटेड एडिशन घड़ी पहनी, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। दुनिया में इसके सिर्फ 10 पीस मौजूद बताए जाते है। कीमत भी कर देगी हैरान।

भारतीय सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए एक्टर आर माधवन को 23 जून को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने पहुंचे माधवन की उपलब्धि जितनी चर्चा में रही, उतनी ही सुर्खियां उनकी कलाई पर बंधी एक बेहद खास घड़ी ने भी बटोरीं। सेरेमनी में एक्टर ने नेवी ब्लू एथनिक आउटफिट पहना था, लेकिन सबकी नजर उनकी लिमिटेड एडिशन लग्जरी घड़ी पर टिक गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घड़ी की कीमत करीब 40 लाख रुपये है और दुनिया भर में इसके सिर्फ 10 पीस मौजूद हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पद्मश्री सम्मान के दौरान आर. माधवन की घड़ी ने खींचा सबका ध्यान

राष्ट्रपति भवन में आयोजित सेरेमनी में आर माधवन पत्नी सरिता और बेटे वेदांत के साथ पहुंचे थे। जहां परिवार उनकी उपलब्धि पर गर्व करता नजर आया, वहीं एक्टर की लग्जरी घड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। यह घड़ी टाइटन की 'जलसा नेब्युला' सीरीज का हिस्सा बताई जा रही है। 

View post on Instagram

माधवन ने जो घड़ी पहनी थी, उसमें 18 कैरेट रोज गोल्ड केस दिया गया है। इसके मार्बल डायल पर जयपुर के मशहूर हवा महल से प्रेरित मिनिएचर पेंटिंग बनाई गई है। भारतीय विरासत और लग्जरी क्राफ्ट्समैनशिप का मेल इस घड़ी को बेहद खास बनाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है और दुनिया में सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें : तारक मेहता: शो में पूरा परिवार, असल लाइफ में 'पोपटलाल', TMKOC के इन 5 स्टार की नहीं हुई शादी

पद्मश्री मिलने पर इमोशनल हुए आर माधवन

सम्मान पाने के बाद आर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा, "मैं बेहद विनम्र, गहराई से आभारी और इस सम्मान को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। भारत सरकार का दिल से धन्यवाद, जिसने मुझे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री से सम्मानित किया। महाराष्ट्र सरकार का भी आभार, जिसने मेरे नाम की सिफारिश की और मेरे सफर पर भरोसा जताया। यह सम्मान मेरे जीवन की सबसे अनमोल उपलब्धियों में शामिल रहेगा।"

View post on Instagram

माधवन ने आगे फैन्स को क्रेडिट देते हुए लिखा "जिन लोगों ने मेरी फिल्में देखीं, मेरे किरदारों को अपनाया, मेरी सफलताओं का जश्न मनाया, मेरी कमियों को स्वीकार किया और सालों तक मेरा साथ दिया, यह सम्मान उतना ही आपका है जितना मेरा। आपका प्यार ही मेरे जीवन और करियर की हर उपलब्धि की सबसे बड़ी ताकत रहा है।" अपने संदेश में एक्टर ने जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए कहा, "यह सम्मान मुझे याद दिलाता है कि हर विशेषाधिकार के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। ईमानदारी, विनम्रता और उत्कृष्टता के मूल्यों को बनाए रखना, सिनेमा को कुछ लौटाना और देश की सेवा करना अब मेरी और बड़ी जिम्मेदारी है। "मैं यह सम्मान सिनेमा की जादुई दुनिया, अपने सभी साथी कलाकारों और तकनीशियनों तथा अपने परिवार को समर्पित करता हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। दिल की गहराइयों से धन्यवाद। जय हिंद।"

यह भी पढ़ें : अक्षरा सिंह को कैसे मिला 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' गाना? अक्षय कुमार की इस बात ने किया हैरान

आर माधवन की आने वाली फिल्में

आर माधवन हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए थे। आने वाले समय में वह तमिल फिल्मों 'GDN', 'अधिर्ष्टसाली' और 'सर्कल' में दिखाई देंगे। वे हिंदी की अपकमिंग सीक्वल '3 इडियट्स' में भी दिखाई देंगे। उनकी नई फिल्मों को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है।