MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Sanjay Dutt की एक ही नाम वाली दो फ़िल्में, BO पर एक हिट तो दूसरी सुपर फ्लॉप!

Sanjay Dutt की एक ही नाम वाली दो फ़िल्में, BO पर एक हिट तो दूसरी सुपर फ्लॉप!

एक ही नाम, लेकिन किस्मत बिल्कुल अलग! 'राजा शिवाजी' में अफजल खान का रोल करने वाले संजय दत्त की एक ही नाम वाली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दो उलटी कहानियां लिखीं। एक बनी हिट, तो दूसरी बुरी तरह फ्लॉप हो गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : May 05 2026, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
एक नाम, दो फिल्में: कहानी में बड़ा ट्विस्ट
Image Credit : IMDb

एक नाम, दो फिल्में: कहानी में बड़ा ट्विस्ट

संजय दत्त बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल हैं, जिनकी दो अलग-अलग फिल्मों का नाम एक ही रहा—‘हथियार’। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों फिल्मों के बीच 13 साल का अंतर था। स्टार कास्ट से लेकर निर्देशक और निर्माता तक, सब कुछ अलग था। लेकिन नाम एक ही होने की वजह से ये फ़िल्में अक्सर चर्चा में रहती हैं।

26
1989 की ‘हथियार’: मल्टीस्टारर और दमदार शुरुआत
Image Credit : IMDb

1989 की ‘हथियार’: मल्टीस्टारर और दमदार शुरुआत

साल 1989 में रिलीज हुई ‘हथियार’ का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ धर्मेंद्र, ऋषि कपूर, कुलभूषण खरबंदा, आशा पारेख, अमृता सिंह, संगीता बिजलानी और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म एक बड़े कैनवास पर बनी मल्टीस्टारर थी, जिसने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरी।

36
1989 की फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट
Image Credit : IMDb

1989 की फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट

इस फिल्म का निर्माण एफ ए नाडियाडवाला ने किया था। हालांकि इसके सटीक बॉक्स ऑफिस आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार ‘हथियार’ (1989) को हिट फिल्मों में गिना जाता है। मजबूत स्टार कास्ट और एक्शन-ड्रामा के मिश्रण ने इसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया था।

46
2002 की ‘हथियार’: सीक्वल और नई कहानी
Image Credit : IMDb

2002 की ‘हथियार’: सीक्वल और नई कहानी

करीब 13 साल बाद 2002 में ‘हथियार’ फिर से बड़े पर्दे पर आई, लेकिन इस बार इसका टाइटल था ‘हथियार: फेस टू फेस द रियलिटी’। इसका निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था। यह उनकी ही फिल्म 'वास्तव द रियलिटी' की सीक्वल थी। फिल्म में संजय दत्त के साथ शिल्पा शेट्टी, शरद कपूर, शक्ति कपूर, सचिन खेड़ेकर और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आए।

56
डबल रोल के बावजूद नहीं चला जादू
Image Credit : IMDb

डबल रोल के बावजूद नहीं चला जादू

2002 की ‘हथियार’ में संजय दत्त डबल रोल में नजर आए, जिससे फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ गई थीं। फिल्म का निर्माण गणेश जैन और रतन जैन ने किया था। लगभग 7 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन कहानी और रिस्पॉन्स उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।

66
बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई 2002 की 'हथियार'
Image Credit : Airtel Xstream

बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुई 2002 की 'हथियार'

जहां 1989 की ‘हथियार’ को हिट माना गया, वहीं 2002 की ‘हथियार’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। यह फिल्म महज 5.34 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई। इस तरह एक ही नाम की दो फिल्मों ने बिल्कुल अलग नतीजे दिए। एक ने सफलता का स्वाद चखा, तो दूसरी असफलता की मिसाल बन गई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
संजय दत्त
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Met Gala 2026 Worst Dressed: रेड कारपेट पर सबसे बेकार ड्रेस में दिखे ये 6 CELEBS
Recommended image2
'मैं बनूंगी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री…' 22 साल पहले बोली थीं Trisha Krishnan, विजय की जीत के बाद VIDEO VIRAL
Recommended image3
Thalapathy Vijay Love Story: फैन से प्यार, अलग धर्म में शादी, फिर एक हीरोइन की एंट्री और सब खत्म!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved