MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Rajpal Yadav Daughters: 3 बेटियों के पिता हैं राजपाल यादव, जानिए क्या करती हैं ज्योति, हर्षिता और रेहांशी

Rajpal Yadav Daughters: 3 बेटियों के पिता हैं राजपाल यादव, जानिए क्या करती हैं ज्योति, हर्षिता और रेहांशी

Rajpal Yadav Children: कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस में कानूनी और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, फिलहाल वे तिहाड़ जेल में हैं। इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है। जानिए राजपाल यादव की पर्सनल लाइफ और बेटियों के बारे में।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Feb 10 2026, 05:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
राजपाल यादव के तिहाड़ जेल जाने के बाद पर्सनल लाइफ सुर्खियों में
Image Credit : www.instagram.com/rajpalofficial

राजपाल यादव के तिहाड़ जेल जाने के बाद पर्सनल लाइफ सुर्खियों में

कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों गंभीर मुश्किलों में फंसे हुए हैं। फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े चेक बाउंस केस और 9 करोड़ रुपये के बकाया मामले में कोर्ट के आदेश पर उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बताया और भावुक नजर आए। राजपाल यादव के तिहाड़ जेल जाने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है। लोग जानना चाहते हैं कि उनके कितने बच्चे हैं और वे क्या करते हैं।

25
राजपाल यादव के कितने बच्चे हैं?
Image Credit : www.instagram.com/rajpalofficial

राजपाल यादव के कितने बच्चे हैं?

राजपाल यादव तीन बेटियों, ज्योति, हर्षिता और रेहांशी के पिता हैं। जिन्हें प्यार से वे मोनी, हनी और रेहू कहते हैं। वो अक्सर इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनकी बेटियां ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। खासकर अपनी बेटियों के लिए वो हर हाल में खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

Related Articles

Related image1
पाई-पाई को मोहताज Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड के 2 दिग्गजों का सपोर्ट
Related image2
Rajpal Yadav हर महीने कितना कमाते हैं? फिल्मों-ब्रांड्स के लिए कितनी लेते हैं फीस
35
पहली पत्नी से है सबसे बड़ी बेटी ज्योति
Image Credit : www.instagram.com/rajpalofficial

पहली पत्नी से है सबसे बड़ी बेटी ज्योति

राजपाल यादव की पहली पत्नी का नाम करुणा था। शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी ज्योति का जन्म हुआ, लेकिन खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकी। डिलीवरी के तुरंत बाद करुणा का निधन हो गया। उस वक्त राजपाल बहुत छोटे थे और करियर भी शुरुआती दौर में था। बेटी ज्योति की परवरिश उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन गई। आज ज्योति शादीशुदा हैं और अपनी अलग जिंदगी जी रही हैं। ज्योति की शादी संदीप यादव के साथ हुई है। संदीप मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। वे सहकारी बैंक में कैशियर हैं।

45
दूसरी पत्नी राधा से दो बेटियां हर्षिता-रेहांशी
Image Credit : www.instagram.com/rajpalofficial

दूसरी पत्नी राधा से दो बेटियां हर्षिता-रेहांशी

पहली पत्नी के निधन के बाद राजपाल यादव ने राधा यादव से शादी की। राधा न सिर्फ उनकी पत्नी बनीं, बल्कि उन्होंने ज्योति को भी अपनी बेटी की तरह पाला। इस शादी से राजपाल को दो बेटियां हुईं, हर्षिता और रेहांशी। दोनों अभी पढ़ाई में हैं और लाइमलाइट से दूर रहती हैं। राजपाल चाहते हैं कि उनकी बेटियां सामान्य और सुरक्षित माहौल में बड़ी हों।

55
तीनों बेटियों के साथ राजपाल यादव की है शानदार बॉन्डिंग
Image Credit : www.instagram.com/rajpalofficial

तीनों बेटियों के साथ राजपाल यादव की है शानदार बॉन्डिंग

राजपाल यादव अक्सर अपनी बेटियों के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्यूट फोटोज शेयर करते रहते हैं। बेटियों के साथ उनकी फोटाज में आपस की बॉन्डिंग साफ नजर आती है। फोटोज देख कर कोई भी समझ सकता है कि वे अपनी बेटियों से कितना प्यार करते हैं और बेटियां भी उनपर जान देती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav को लाखों की मदद करने निकले नेताजी, पर किया ऐसा कांड कि बरस पड़े लोग!
Recommended image2
वायरल होने के लिए राखी सावंत ने उगला ऐसा जहर, जिसकी चारों तरफ हो रही भयंकर किरकिरी
Recommended image3
पाई-पाई को मोहताज Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड के 2 दिग्गजों का सपोर्ट
Recommended image4
Dhurandhar 2 अभी से हुई पीछे? Toxic की ऐतिहासिक डील ने बदल दिया पूरा गेम!
Recommended image5
Rakhi Sawant Net Worth: जानें कितनी है 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत की कमाई और प्रॉपर्टी
Related Stories
Recommended image1
पाई-पाई को मोहताज Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड के 2 दिग्गजों का सपोर्ट
Recommended image2
Rajpal Yadav हर महीने कितना कमाते हैं? फिल्मों-ब्रांड्स के लिए कितनी लेते हैं फीस
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved