बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। हालांकि, वे मंगलवार को जमानत पर जेल से रिहा हो गए। बाहर आते ही उन्होंने सभी का आभार माना। उनका पहला वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मोस्ट पॉपुलर कॉमेडियन राजपाल यादव को तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत मिल गई है। वे मंगलवार शाम दिल्ली की तिहाड़ से बाहर आए। जेल से बाहर आते ही उन्होंने न्यायालय और अपने फैंस को धन्यवाद दिया है। बता दें कि ये जमानत दिल्ली हाईकोर्ट से मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब वे 18 मार्च तक जेल से बाहर रहेंगे। राजपाल पर चेक बाउंस का आरोप है। उन्होंने बेल पर बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे हमेशा कोर्ट के समक्ष हाजिर होने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
जेल से बाहर आकर क्या बोले राजपाल यादव
12 दिन से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को आखिरकार जमानत मिल गई और वे बाहर आ गए। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा- ‘जो भी लीगल जानकारी लेनी हो आप मेरे वकील भास्कर उपाध्याय से ले सकते हैं। बाकी मैं ये कहना चाहूंगा कि मुझे 30 साल हो जाएंगे 2027 मे मुंबई में बॉलीवुड में। पूरे देश का, दुनिया का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा है, तभी मैं 200-250 फिल्में कर पाया। ये सफर 2012-13 में शुरू हुआ था, 2026 तक मैंने 200-250 फिल्में की हैं। भारतीय सिनेमा का बच्चा-बूढ़ा और नौजवान मेरे कलेजे का टुकड़ा है। वो मेरे साथ था और साथ है। पिछले 10 साल में माननीय हाई कोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिए मैं वहां हाजिर रहा। आगे भी जहां-जहां आदेश होगा, मैं हाजिर रहूंगा।’ बता दें कि राजपाल रिहा होने के बाद अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो पाएंगे।
ये भी पढ़ें... Rajpal Yadav Case: 'मैं गिड़गिड़ाया, पर...', राजपाल यादव को कर्ज देने वाले कारोबारी का बड़ा दावा
क्यों जेल में बंद थे राजपाल यादव
आपको बता दें कि राजपाल यादव पर 9 करोड़ के चेक बाउंस का केस था और इसी वजह से वे तिहाड़ जेल में बंद थे। कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने खुद जेल में आकर सरेंडर किया था। सरेंडर करते वक्त वे काफी इमोशनल हो गए थे और उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं है और ना उनका कोई दोस्त है। उनके इस बयान के वायरल होने के बाद बॉलीवुड से कई स्टार्स ने उनकी मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया। सबसे पहले सोनू सूद सामने आए थे और उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था। वहीं, डायरेक्टर अनीज बज्मी ने भी राजपाल को पूरा सपोर्ट करने की बात कही थी। इनके अलावा भी अन्य सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट करने का वादा किया था।
ये भी पढ़ें... 'पैसा लौटाओ या जेल जाओ'...राजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल को कोर्ट ने भेजा NBW
