- Home
- Entertainment
- Ram Charan Last 5 Movies: कैसा रहा राम चरण की आखिरी 5 फिल्मों का हाल, कितनी HIT-कितनी FLOP
Ram Charan Last 5 Movies: कैसा रहा राम चरण की आखिरी 5 फिल्मों का हाल, कितनी HIT-कितनी FLOP
Ram Charan Last 5 Movies Box Office Record: सुपरस्टार राम चरण फिल्म पेड्डी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर 18 मई को रिलीज होगा। ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। इस मौके पर राम चरण की आखिरी 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

राम चरण की आखिरी 5 फिल्मों का हाल
राम चरण की फिल्म पेड्डी का ट्रेलर 18 मई को रिलीज होगा। इस ट्रेलर से पहले आपको उनकी आखिरी 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल बता रहे हैं। जानते हैं कितनी हिट और कितनी फ्लॉप रही।

1. फिल्म रंगस्थलम
2018 में आई रंगस्थलम तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसे सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया था। इसमें राम चरण और सामंथा के साथ जगपति बाबू, नरेश, प्रकाश राज, सुनील बर्वे, आधी पिनीसेट्टी और अनुसूया भारद्वाज थे। 60 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 216 करोड़ कमाए थे। ये हिट रही।
2. फिल्म विनय विधेय राम
2019 में आई फिल्म विनय विधेय राम एक तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसे बोयापति श्रीनु ने निर्देशित किया था। फिल्म में राम चरण, विवेक ओबेरॉय, कियारा आडवाणी और प्रशांत लीड रोल में थे। 75 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 94 करोड़ कमाए थे। ये फ्लॉप रही थी।
ये भी पढ़ें.. Shocking Bollywood Divorce: वो 6 कपल जिनके तलाक ने चौंकाया, एक जोड़ा 19 साल बाद हुआ था अलग
3. फिल्म आरआरआर
आरआरआर 2022 में आई एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन लीड रोल में थे। 550 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 1387 करोड़ का कारोबार किया था। ये ब्लॉकबस्टर रही थी।
4. आचार्य
राम चरण की फिल्म आचार्य 2022 में आई एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। कोरताला शिव द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में चिरंजीवी, पूजा हेगड़े, सोनू सूद और जिस्सू सेनगुप्ता लीड रोल में थे। 140 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 78 करोड़ कमाए थे। ये डिजास्टर रही थी।
5. फिल्म गेम चेंजर
गेम चेंजर राम चरण की 2025 में आई एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन शंकर ने किया था। इसमें राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजली, एसजे सूर्या, श्रीकांत, सुनील, जयराम और समुथिरकानी लीड रोल में थे। 500 करोड़ की इस फिल्म 195 करोड़ कमाए थे। ये डिजास्टर रही।
ये भी पढ़ें.. Peddi Trailer: राम चरण की फिल्म पेड्डी का ट्रेलर कब आएगा और कितने मिनट का होगा?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।