Ramayana Bhojpuri Version Trailer: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की 'रामायण' का भोजपुरी ट्रेलर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं और भोजपुरी रिलीज की मांग कर रहे हैं।

नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इसी बीच फिल्म का भोजपुरी डब्ड फैन-मेड ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस अब मेकर्स से फिल्म का भोजपुरी वर्जन ऑफिशियल तौर पर रिलीज करने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भोजपुरी ट्रेलर

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो ‘रामायण’ का ऑफिशियल भोजपुरी ट्रेलर नहीं, बल्कि फैन-मेड ट्रेलर है। भोजपुरी अंदाज में डब किए गए इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। कई लोगों को फिल्म का यह देसी अंदाज इतना पसंद आया कि वे अब मेकर्स से भोजपुरी में भी फिल्म रिलीज करने की अपील कर रहे हैं।

और पढ़ें - गोविंदा के दोस्तों से परेशान थीं सुनीता आहूजा, बोलीं- 'सब सिर्फ वाह-वाह करते हैं...'

रवि किशन की आवाज सुनने को बेताब हैं फैंस

भोजपुरी ट्रेलर वायरल होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेता और भोजपुरी स्टार रवि किशन को लेकर हो रही है। एक फैन ने मजेदार अंदाज में कहा कि वह रावण के किरदार में रवि किशन की आवाज सुनने का इंतजार कर रहा था। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि अगर ‘रामायण’ को भोजपुरी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए और इसकी सही तरीके से मार्केटिंग हो, तो फिल्म को उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे इलाकों में जबरदस्त फायदा मिल सकता है। एक सोशल मीडिया यूजर ने तो भोजपुरी वर्जन से ही 100 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद तक जता दी।

छह भाषाओं में रिलीज होगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज करने की योजना है। इसके अलावा जापानी, मंदारिन और स्पेनिश जैसी भाषाओं में भी फिल्म को पहुंचाने की तैयारी की खबरें सामने आई हैं।

और पढ़ें - ‘तुम्बाड 2’ सेट पर पहुंचीं आलिया भट्ट, नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग बनेगी नई जोड़ी? हॉरर मूवी में पहली बार करेंगी काम

Scroll to load tweet…

दो पार्ट में आएगी फिल्म

‘रामायण’ को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होने की योजना है। फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और इसके बजट को लेकर भी काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डब्ड वर्जन में एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, ताकि अलग-अलग भाषाओं में किरदारों के लिप-सिंक को बेहतर बनाया जा सके।

अब ऑफिशियल भोजपुरी रिलीज की मांग

फैन-मेड भोजपुरी ट्रेलर के वायरल होने के बाद एक बात तो साफ है कि ‘रामायण’ को लेकर क्षेत्रीय दर्शकों में भी जबरदस्त उत्सुकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स फैंस की इस डिमांड को देखते हुए फिल्म का आधिकारिक भोजपुरी वर्जन लेकर आते हैं या नहीं। फिलहाल रवि किशन की आवाज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रही है।