Alia bhatt Joins Tumbbad 2 movie starcast?: सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हॉरर सीक्वल 'तुम्बाड 2' की कास्ट में एक बड़ा नाम शामिल हो गया है। खबर है कि आलिया भट्ट भी इस फिल्म में नजर आएंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अब उनकी एक और बड़ी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। आलिया भट्ट को हाल ही में मचअवेटेड हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ के सेट पर स्पॉट किया गया है। फिल्म में वह सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी।

‘तुम्बाड 2’ के सेट पर दिखीं आलिया भट्ट

‘तुम्बाड’ की पहली फिल्म ने अपनी अनोखी कहानी, डरावने माहौल और पौराणिक लोककथा की वजह से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी। अब इसके सीक्वल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में सेट से आलिया भट्ट की मौजूदगी की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। आलिया की फिल्म में एंट्री का ऑफिशियल ऐलान जुलाई 2026 में किया गया था। सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर उनका स्वागत करते हुए इस नए चैप्टर की शुरुआत का संकेत दिया था।

और पढ़ें - ‘प्रीति जिंटा गोद ली हुई बेटी नहीं...’, 600 करोड़ की प्रॉपर्टी में नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी

Scroll to load tweet…

सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी होंगे साथ

‘तुम्बाड 2’ में सोहम शाह एक बार फिर इस हॉरर यूनिवर्स का अहम हिस्सा हैं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म में नजर आएंगे। नवाजुद्दीन ने फिल्म की शूटिंग का नया शेड्यूल शुरू कर दिया है, जिसकी शूटिंग महाराष्ट्र के सतारा में चल रही है। इस बार कहानी को पहले से बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी है। फिल्म के जरिए ‘तुम्बाड’ में बनाए गए रहस्यमयी और डरावने लोककथा वाले संसार को और विस्तार देने की कोशिश की जा रही है।

आलिया का किरदार होगा खास?

आलिया भट्ट के किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं रखी है। हालांकि, उनके फिल्म का हिस्सा बनने के बाद से ही यह सवाल उठ रहा है कि वह इस रहस्यमयी दुनिया में किस किरदार के रूप में एंट्री करेंगी। आलिया इससे पहले भी अलग-अलग तरह के किरदारों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। ऐसे में हॉरर और लोककथा पर आधारित ‘तुम्बाड 2’ में उनका नया अवतार देखना उनके फैंस के लिए दिलचस्प होने वाला है।

और पढ़ें - Bigg Boss-20 में एंट्री करेंगी 5 सबसे पॉपुलर हसीनाएं? मौनी रॉय से दिशा वकानी तक, देखें पूरी लिस्ट

कब रिलीज होगी ‘तुम्बाड 2’?

फिल्म की रिलीज को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है। हालांकि, रिलीज डेट से जुड़े बदलावों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और मेकर्स कहानी के हॉरर यूनिवर्स को पहले से ज्यादा बड़ा बनाने पर फोकस कर रहे हैं। आलिया भट्ट, सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों के एक साथ आने से ‘तुम्बाड 2’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।