MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar के शूट के लिए Ranveer Singh की ऐसी रईसी, प्रोड्यूसर को लगाया जमकर चूना?

Dhurandhar के शूट के लिए Ranveer Singh की ऐसी रईसी, प्रोड्यूसर को लगाया जमकर चूना?

धुरंधर के एंड क्रेडिट के वायरल एनालिसिस में दावा किया गया था कि रणवीर सिंह ने फिल्म के लिए 3 वैनिटी वैन का इस्तेमाल किया था। प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने मामले पर सफाई दी है। सोशल मीडिया पर एक्टर्स के द्वारा प्रोडक्शन खर्च बढ़ाने पर भी बहस तेज है। 

3 Min read
Author : Rupesh Sahu
Published : Feb 04 2026, 07:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Youtube/@jiostudios

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। अब इसके दर्शकों का दायरा बढ़ गया है। फिल्म में सीक्रेट हुए गुप्त सिग्नल (ईस्टर एग्स) का एनालिसिस और छानबीन तेज हो गई। दर्शकों ने इसके डायलॉग क्लाइमेक्स के क्रेडिट तक, हर चीज का एनालिसिस किया। रेडिट पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने शूटिंग के दौरान तीन वैनिटी वैन का इस्तेमाल किया था। इस वायरल दावे ने एक बार फिर फिल्मों में एक्टर्स के अनाप शनाप खर्च और दूसरे विलासिता को लेकर चर्चा छेड़ दी। वहीं एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें कई बातों को गलत तरीके से पेश किया गया था।

27
Image Credit : Facebook

यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक रेडिटर ने फिल्म के एंड क्रेडिट्स का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें हमजा (रणवीर का किरदार) के लिए तीन वैन दिखाई गई थीं - हमजा की वैन, हमजा के स्टाफ की वैन और हमजा की जनलर वैन। इससे फिल्म प्रोड्यूसर द्वारा एक्टर-एक्ट्रेस के एडीशनल खर्च पर नई बहस छिड़ गई।

Related Articles

Related image1
Ranveer Singh के खिलाफ FIR, धुरंधर को महंगी पड़ी ये हरकत
Related image2
Dhurandhar के गाने पर Rupali Ganguly की मां का वीडियो वायरल, Ranveer Singh बने फैन
37
Image Credit : Facebook

हिंदुस्तान टाइम्स ने एक प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य के हवाले से लिखा है कि, यहां 'वैन' शब्द का अर्थ सामान्य कारों से था, न कि दिखावटी वैन से। इन वैन का इस्तेमाल फिल्म के थाईलैंड शूट के लिए किया गया था, जहां क्रू मेंबर को लाने-ले जाने के लिए ऐसे व्हीकल का इस्तेमाल होता है। सूत्र ने बताया, "फिल्म के अंत में क्रेडिट्स में जिन वैन का जिक्र किया गया है, वे धुरंधर के बैंकॉक शूट की थीं, जिसका शूटिंग शेड्यूल लंबा था। रणवीर सिंह उनका स्टाफ, सामान आदि को डिफरेंट लोकेशन पर ले जाने के लिए एक वैन और दो कारें (थाई वैन) लगाई गई थीं।" बैंकॉक में आउटडोर शूट, कई लोकेशन और शहर भर में लगातार ट्रैफिक के सीन शामिल थे, जिसके लिए इस तरह के वैन की जरुरत थी।

47
Image Credit : instagram

धुरंधर और इसकी सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, की शूटिंग एक साथ हुई थी और शुरू में इन्हें एक ही फिल्म के रूप में बनाया जाना था, लेकिन बाद में बहुत बड़ी फिल्म बने जाने की वजह से इसे दो भागों में विभाजित किया गया। सूत्रों के मुताबिक, रणवीर के विजी शेड्यूल और अपने फिजिक में चेंज की वजह से सेट पर अपने स्टाफ की आवश्यकता थी।

57
Image Credit : youtube/@JioStudios

“टीज़र में भी आपको दो किरदार और रणवीर का ज़बरदस्त बदलाव नज़र आएगा। उन्होंने कुछ महीनों या दिनों में 15 किलो वज़न घटाया, कुछ 25 किलो बढ़ाया और दिन में 12-14 घंटे शूटिंग की। आम तौर पर, अभिनेताओं के लिए, कभी-कभी शरीर में ज़बरदस्त बदलाव लाने के लिए, सेट पर जिम या निजी शेफ या दोनों की ज़रूरत होती है ताकि तय समय सीमा के भीतर यह जादू हो सके। सूत्र ने साफ किया कि एक्टर को कुछ भी ‘एडीशनल’ नहीं दिया गया, बल्कि सिर्फ़ वही दिया गया जो शूटिंग और उनके काम के लिए ज़रूरी था।

67
Image Credit : instagram

धुरंधर के बारे में

धुरंधर में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाया हैं, जो एक भारतीय जासूस है और ल्यारी के गिरोह में घुसपैठ करने और आतंकी संगठनों से उनके रिलेशन को तोड़ने के लिए हमज़ा नाम के एक बलूच शख्स का रूप धरता है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी हैं।

77
Image Credit : Twitter

रणवीर फिलहाल धुरंधर 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीज़र सोमवार को जारी किया गया, जिसमें उनके किरदार की पृष्ठभूमि की झलक दिखाई गई है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RS
Rupesh Sahu
रूपेश साहू। मीडिया जगत में 25 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ कार्यरत हैं और यहां पर मनोरंजन डेस्क पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर, 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज चैनल, अखबार और डिजिटल मीडिया में अनुभव।
रणवीर सिंह
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav करें सरेंडर नहीं तो..., हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक्टर की बढ़ी मुश्किलें
Recommended image2
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Recommended image3
Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Recommended image4
Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
Recommended image5
Alia Bhatt और शरवरी बाघ की एक्शन फिल्म OTT पर होगी रिलीज? क्यों उठ रहे सवाल
Related Stories
Recommended image1
Ranveer Singh के खिलाफ FIR, धुरंधर को महंगी पड़ी ये हरकत
Recommended image2
Dhurandhar के गाने पर Rupali Ganguly की मां का वीडियो वायरल, Ranveer Singh बने फैन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved