Rashami Desai Mother Conflict: आखिर क्यों रश्मि ने अपनी मां को कर दिया था ब्लाक? रश्मि देसाई के जीवन का सबसे मुश्किल दौर कौन-सा था, जब उन्हें लगा सब खत्म हो गया? रश्मि की मां से किसने कराई बातचीत?

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए कई इमोशनल खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस जल्द ही 'तुम हो ना' (Tum Ho Naa) में नजर आने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) से अपने टूटे रिश्तों के बारे में बातचीत कीं। उन्होंने अपने करियर, मेटल स्ट्रगल पर खुलकर बात की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

‘मैंने अपनी मां को ब्लॉक कर दिया था’

शो के दौरान रश्मि देसाई उस दौर को याद करके भावुक हो गईं, जब उन्होंने अपने परिवार से दूरी बना ली थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां से बिल्कुल बात नहीं करती थीं और उन्हें ब्लॉक तक कर दिया था। रश्मि ने कहा कि उस समय उन्हें लगने लगा था कि उनकी जिंदगी खत्म हो चुकी है। न करियर बचा था, न पर्सनल लाइफ और आर्थिक हालात भी अच्छे नहीं थे।

'घर से बाहर निकलते ही करियर खत्म हो जाएगा'

एक्ट्रेस ने बताया कि वह इतने मुश्किल दौर से गुजर रही थीं कि उन्हें हर समय डर लगा रहता था। उनके मुताबिक, 'मुझे लगता था कि अगर मैं इस घर से बाहर निकली तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा। मेरे पास पैसे भी नहीं थे और ना ही कोई ऐसा सहारा था जिस पर भरोसा कर सकूं।'

Don 3 Controversy: स्क्रिप्ट पसंद थी फिर क्यों छोड़ी शाहरुख खान ने डॉन 3?

गलतियों ने सिखाया जिंदगी का सबसे बड़ा सबक

रश्मि देसाई ने कहा कि उस कठिन दौर ने उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा सबक दिया। उन्होंने महसूस किया कि इंसान गलतियों से ही सीखता है और जिंदगी को दोबारा शुरू करना गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब जिंदगी में हर कोई आपके खिलाफ हो जाए, तब वही समय सबसे ज्यादा सीख देने वाला होता है क्योंकि उस वक्त सिर्फ वही लोग साथ रहते हैं जो सच में आपके अपने होते हैं।

सलमान खान के सामने हुई थी मां से पहली बातचीत

रश्मि ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक शो के दौरान उनकी मां आई थीं और वहीं कई साल बाद दोनों के बीच बातचीत हुई। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने हमेशा की तरह सलमान खान के पैर छुए, जिसके बाद सलमान ने उनकी मां से पूछा कि क्या वह घर पर भी ऐसी ही हैं। उसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी।

क्यों आई थी रिश्ते में दरार?

रश्मि ने बताया कि उनकी मां और उनके बीच कई गलतफहमियां थीं। वह काफी महत्वाकांक्षी और बागी स्वभाव की थीं, जबकि उनकी मां हर फैसले को लेकर डर जाती थीं। इसी वजह से दोनों के रिश्ते में दूरी बढ़ती चली गई।

फैंस बोले- “रश्मि ने दिल छू लिया”

रश्मि देसाई के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को जिस ईमानदारी से शेयर किया, वह काफी प्रेरणादायक है।

और पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मचा फैमिली ड्रामा, नंदिनी ने लिया बड़ा फैसला!