- Home
- Entertainment
- Rashmika Mandanna Pregnant? शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना की पोस्ट पर मचा बवाल
Rashmika Mandanna Pregnant? शादी के एक महीने बाद रश्मिका मंदाना की पोस्ट पर मचा बवाल
Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda Wedding के कुछ ही हफ्तों बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया। रश्मिका ने ऐसा कुछ लिख दिया है, जिसके बाद लोग उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं।

शादी के बाद फिर सुर्खियों में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
रश्मिका मंदाना प्रेग्नेंट हैं? यह हम नहीं कह रहे, बल्कि एक्ट्रेस की ताजा पोस्ट के बाद लोग ऐसा कयास लगा रहे हैं। 26 फ़रवरी 2026 को उदयपुर में रश्मिका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा से शादी की और अब उन्होंने ऐसी पोस्ट लिखी, जो वायरल हो रही है।
रश्मिका मंदाना की 'अब हम तीन हैं' पोस्ट पर मचा बवाल
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके और विजय के कार्टून वर्जन के साथ एक पीला फूल नजर आया। कैप्शन था, “अब हम तीन हैं”। इस एक लाइन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और फैंस इसे बेबी अनाउंसमेंट समझ बैठे।
रश्मिका मंदाना की पोस्ट पर आए ऐसे रिएक्शन
रश्मिका मंदाना की पोस्ट देखने के बाद कई इंटरनेट यूजर्स इसे प्रेग्नेंसी का ऐलान मान रहे हैं तो कई इससे इनकार कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "बधाई हो डियर।" एक यूजर ने लिखा, "अब मैं शादी के पीछे की अर्जेंसी समझा।" एक यूजर का कमेंट है, "क्या तुम प्रेग्नेंट हो रश्मिका?" एक यूजर का कमेंट है, "न्यूली मैरिड से एक महीने में सून टू बी पैरेंट्स तक...क्या जर्नी है।" एक यूजर का कमेंट है, "वह प्रेग्नेंट नहीं है, उसने एक सनफ्लावर को मेंशन किया है, जो उसका फेवरेट है।"
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं रश्मिका मंदाना?
सोशल मीडिया पर वायरल अफवाहों के बीच अब तक प्रेग्नेंसी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पोस्ट किसी निजी घोषणा से जुड़ी नहीं है। यानी फिलहाल 'रश्मिका प्रेग्नेंट हैं' वाली खबर सिर्फ कयास ही है।
रश्मिका-विजय की जिंदगी में तीसरा कौन?
जानकारी के मुताबिक़, वीडियो में दिखाया गया तीसरा सदस्य असल में पीला फूल है। यह रश्मिका की क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग का हिस्सा है, जो इमोशन या आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन को दर्शाता है, ना कि किसी बेबी का इशारा करता है।
रश्मिका मंदाना की आने वाली फ़िल्में
रश्मिका मंदाना कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ 'कॉकटेल 2', विजय देवरकोंडा के साथ 'रणबाली' और अल्लू अर्जुन के साथ AA22XA6 और 'पुष्पा 3 : द रैम्पेज' आदि शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।