- Home
- Entertainment
- Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!
Rhea Chakraborty Comeback: 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती की वापसी, इस सीरीज में आएंगी नज़र!
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 5 साल बाद उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती एक्टिंग वर्ल्ड में लौट रही हैं। वे नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज़ 'फैमिली बिज़नेस' में दिखेंगी। इस फैमिली-कॉरपोरेट ड्रामा का अनाउंसमेंट हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में हुआ।

रिया चक्रवर्ती की दमदार कास्ट के साथ वापसी
'फैमिली बिज़नेस' में रिया चक्रवर्ती के साथ अनिल कपूर, विजय वर्मा, नंदीश सिंह संधू, टेना देसाई और आकाश खुराना जैसे कलाकार नज़र आएंगे। शो का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा हैं। इतनी मजबूत टीम के साथ रिया की वापसी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गई है।
5 साल पहले आई थी रिया चक्रवर्ती की पिछली फिल्म
रिया की पिछली फिल्म 'चेहरे' (2021) थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में थे। बता दें कि रूमी जाफरी निर्देशित 'चेहरे' की शूटिंग सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले हो चुकी थी। इसके बाद वह फिल्मों से दूर रहीं, हालांकि इस दौरान उन्होंने MTV रोडीज़ के दो सीज़न होस्ट किए। ऐसे में ‘फैमिली बिज़नेस’ को उनकी लगभग पांच साल बाद पहली बड़ी एक्टिंग रिलीज माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar का नेटफ्लिक्स पर भूचाल! 'पुष्पा 2', 'एनिमल' को पछाड़ बनी नं. 1 फिल्म
रिया चक्रवर्ती की मुश्किल दौर के बाद नई शुरुआत
पिछले कुछ वर्षों में रिया का नाम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी जांचों के दौरान काफी चर्चा में रहा। अलग-अलग एजेंसियों की जांच में उनके खिलाफ किसी आपराधिक साजिश का आरोप सिद्ध नहीं हुआ, लेकिन उस समय की निगेटिव ख़बरों और सार्वजनिक विवादों का असर उनके करियर पर साफ देखा गया।
क्या खास होगी 'फैमिली बिज़नेस'?
सीरीज़ को एक ऐसे ड्रामा के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें परिवार, सत्ता, कॉरपोरेट टकराव और भावनात्मक रिश्तों की जटिलताएं दिखाई जाएंगी। हंसल मेहता अपने गहरे और यथार्थवादी स्टोरीटेलिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, इसलिए दर्शकों को एक मजबूत कंटेंट-ड्रिवन शो की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?
रिया चक्रवर्ती के पिछले प्रोजेक्ट्स
33 साल की रिया चक्रवर्ती ने 2012 में तेलुगु फिल्म 'Tuneega Tuneega' से एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रखा था। हिंदी में उनकी पहली फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' 2013 में आई थी। बाद में उन्हें 'सोनाली केबल', 'बैंक चोर', 'जलेबी' और 'चेहरे' में देखा गया। वे टीवी पर गॉन इन 60 सेकंड्स' औउर एमटीवी रोडीज' (कर्म या कांड और डबल क्रॉस सीजन) जैसे रियलिटी शोज को होस्ट कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।