Rubina Dilaik Struggle Story: रुबीना दिलैक को डायरेक्टर ने 'सेब की पेटी' क्यों कहा था? एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में रुबीना ने क्या संघर्ष झेले? 19 साल की उम्र में रुबीना दिलैक ने मुंबई आने का फैसला क्यों लिया?
एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की खूबसूरती और एक्टिंग फैंस को दीवाना बना देती है। एक ऐसा भी समय था जब एक्ट्रेस को एक्टिंग का A भी नहीं आता था। पढ़ाई छोड़कर मुंबई आई एक्ट्रेस कुछ भी करके अभिनय में करियर बनाना चाहती थी। रुबीना अपने स्ट्रगलिंग के दिनों के बारे में एक मीडिया हाउस इंटरव्यू के दौरान बताते दिखीं। रुबीना को शुरुआती दिनों में एक्टिंग के दौरान बहुत संघर्ष करना पड़ा। मात्र 19 साल की उम्र में वो हिमाचल से आईएएस की तैयार छोड़ मुंबई आई थीं। डायरेक्टर ने उनका फेस देखकर बोला था कि आप का चेहरा बहुत निगेटिव है। इन सबके बावजूद रुबीना ने वापस जाने का रास्ता नहीं चुना और एक्टिंग में हर दिन खुद को निखारा।

डायरेक्टर से खूब खाई डांट
रुबीना इंटरव्यू के दौरान बताती हैं कि उन्होंने पहले कभी कैमरा फेस नहीं किया था। इस कारण से कैमरे के सामने एक्टिंग करना काफी मुश्किल लगता था। एक किस्सा सुनाते हुए रुबीना कहती हैं कि डायरेक्टर मेरे एक्ट से खुश नहीं थे और सबसे सामने चिल्लाकर हुए मुझसे कहते हैं 'इस सेब की पेटी को हिमाचल भेज दो..' इतनी निराशा के बाद भी रुबीना ने हार नहीं मानी और एक्टिंग के हर गुर को सीखा। रुबीना कहती हैं कि मैंने ध्यान से सुनना शुरू किया कि आखिर सामने वाला मुझसे क्या चाहता है। इस तरह से सुधार हुआ और मैं आगे बढ़ती गई।
और पढ़ें: जब लीक MMS ने मचाई थी तबाही, सालों बाद छलका एक्टर का दर्द!
सेल्फ डाउट की जर्नी बदली सक्सेस में
रुबीना दिलैक बताती हैं कि जब वो नई-नई आई थी तो उन्हें बहुत सेल्फ डाउट रहता था। इस कारण से शूटिंग के वक्त बार-बार रिटेक देने पड़ते थे। शूटिंग के पहले दिन एक्ट्रेस को 17 रीटेक देने पड़े। इस कारण से टीम बहुत ज्यादा परेशान हो गई। डायरेक्टर भी मुझे निगेटिव फेस करेक्टर मान रहे थे। लेकिन मैंने धीरे-धीरे अपनी गलतियों से सीखा और आगे बढ़ती गई।
और पढ़ें: Governor Review: मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' हिट या फ्लॉप? सोशल मीडिया ने सुनाया अपना फैसला
