salman khan slams paparazzi big boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने पैपराजी द्वारा एक्ट्रेसेस की गलत एंगल से फोटो लेने की निंदा की। उन्होंने कहा कि बिना इजाजत ऐसी तस्वीरें लेना अनुचित है।
‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान एक बार फिर अपनी बेबाक बातों को लेकर चर्चा में आ गए। इस बार उन्होंने पैपराजी कल्चर और एक्ट्रेसेस की बिना इजाजत ली जाने वाली तस्वीरों पर खुलकर बात की। सलमान ने बताया कि उन्होंने पहले भी पैपराजी को इस तरह की तस्वीरें लेने के लिए फटकार लगाई है और अब उन्होंने दावा किया कि ऐसे गलत कैमरा एंगल वाले शॉट्स में कमी देखने को मिली है।
सलमान खान ने पैपराजी के कैमरा एंगल पर उठाया सवाल
दरअसल, शो में सलमान खान ने महhi विज से बातचीत के दौरान बताया कि आजकल पैपराजी का एक नया ट्रेंड देखने को मिलता है। जब कोई एक्ट्रेस कार से उतरती है या कार में बैठती है तो कुछ फोटोग्राफर्स कैमरा ऐसे एंगल पर रखते हैं, जिससे उनकी जांघों या पीछे से तस्वीरें ली जा सकें। सलमान ने कहा कि कई एक्ट्रेसेस को इस तरह की तस्वीरें बिल्कुल पसंद नहीं होतीं। उनके मुताबिक कुछ लोग शायद इस तरह की फोटोग्राफी को लेकर सहज हों, लेकिन ज्यादातर एक्ट्रेसेस ऐसी तस्वीरें नहीं चाहतीं।
और पढ़ें - Bigg Boss 20: गुल्लू को मिला बड़ा चांस, कनिका मान और उदिति सिंह को दीं ये पावर
सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का भी किया जिक्र
सलमान खान ने इस दौरान अपनी फिल्म ‘दबंग’ की को-स्टार सई मांजरेकर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सई को इस तरह की फोटोग्राफी से असहज होते हुए देखा है। वहीं, सलमान ने नेहा धूपिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी इस तरह की हरकतों पर पैपराजी से नाराज हो चुकी हैं। सलमान ने अपनी भांजी का भी जिक्र किया, जिसकी पीछे से तस्वीर लेकर उसे ‘Guess Who?’ जैसे कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था। सलमान ने सवाल उठाया कि आखिर किसी महिला की इस तरह की तस्वीर लेने की जरूरत ही क्यों पड़ती है।
‘पसंद नहीं है तो थप्पड़ मारो’
सलमान खान ने आगे एक्ट्रेसेस से कहा कि अगर उन्हें इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं हैं तो उन्हें इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने पैपराजी को लेकर काफी सख्त शब्दों में अपनी बात रखी और कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को सबक मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर ऐसे फोटोग्राफर्स को प्रेस कार्ड किसने दिया और उनकी मानसिकता क्या है। सलमान के मुताबिक किसी महिला की तस्वीर उसकी इच्छा के खिलाफ इस तरह से लेना सही नहीं है।
और पढ़ें - Bigg Boss 20: ‘मुझे धोखा मिला...’, गुल्लू की Ex-गर्लफ्रेंड कायरा अनु ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी
बिग बॉस के कैमरों से की पैपराजी की तुलना
सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के कैमरा सेटअप का उदाहरण देते हुए कहा कि शो के घर में 108 कैमरे लगे होते हैं। कंटेस्टेंट्स कई बार ऐसी परिस्थितियों में भी होते हैं जिन्हें आसानी से गलत एंगल से दिखाया जा सकता है, लेकिन शो के कैमरा क्रू की तरफ से महिलाओं को इस तरह से दिखाने की कोशिश नहीं की जाती। सलमान ने कहा कि ‘बिग बॉस’ को भले ही कंट्रोवर्शियल और एग्रेसिव शो कहा जाता हो, लेकिन महिलाओं को नीचा दिखाने या उनके शरीर के गलत एंगल से शॉट लेने जैसी चीजें वहां नहीं होतीं।
सलमान की बात पर सोशल मीडिया पर भी चर्चा
सलमान खान की इस टिप्पणी के बाद पैपराजी कल्चर और सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इससे पहले भी बॉलीवुड में कई सेलेब्स पैपराजी द्वारा ली जाने वाली तस्वीरों के एंगल और प्राइवेसी को लेकर सवाल उठा चुके हैं। वहीं, सलमान खान का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ‘बिग बॉस 20’ में सोशल मीडिया ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और पैपराजी कल्चर जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है।
