10 साल में सलमान खान की 11 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड सामने है। 2 ब्लॉकबस्टर, 1 हिट, 2 सेमी-हिट, 3 एवरेज, 1 फ्लॉप और 1 डिजास्टर के बीच आगे का करियर स्क्रिप्ट के चुनाव पर निर्भर करेगा।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान बहुत जल्द पर्दे पर 'धुरंधर' स्टाइल एक्शन करते नजर आएंगे। डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की टेंटेटिव टाइटल SVC63 में सलमान खान दिखेंगे और उनका एक्शन जबरदस्त होगा। इस फिल्म के लिए इसके प्रोड्यसूर दिल राजू ने साउथ कोरिया से एक एक्शन टीम बुलाई है। ये एक्शन टीम 'धुरंधर' मूवी के लिए काम कर चुकी है। वैसे भाई जान की ये मूवी कैसी होगी और क्या नाम होगा, इसकी सच्चाई तो बाद में पता चलेगी, लेकिन उनका पिछला 10 साल पर्दे पर कैसा रहा, उसके बारे में आइए बताते हैं।

एक दौर था जब सलमान खान की फिल्म रिलीज होना ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी माना जाता था। लेकिन पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो तस्वीर पहले जैसी नहीं रही। 2016 से 2025 तक सलमान खान की 11 फिल्मों में जहां कुछ ने ब्लॉकबस्टर कमाई की, वहीं कई फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। सबसे बड़ा झटका 2025 में रिलीज हुई 'सिकंदर' से लगा, जिसे बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर का टैग मिला।

2016: 'सुल्तान' से हुई शानदार शुरुआत

  • Sultan (2016)
  • रिलीज डेट: 6 जुलाई 2016
  • भारत नेट कलेक्शन: ₹229.16 करोड़
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹300.45 करोड़
  • फैसला: Blockbuster

'सुल्तान' ने साबित किया कि सलमान खान अब भी बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े स्टार हैं। फिल्म ने घरेलू और विदेशी बाजार दोनों में शानदार कमाई की।

2017: एक ब्लॉकबस्टर, एक औसत फिल्म

  • Tubelight (2017)
  • रिलीज: 23 जून 2017
  • भारत नेट: ₹106.86 करोड़
  • वर्ल्डवाइड: ₹119.26 करोड़
  • फैसला: Average

कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी।

  • Tiger Zinda Hai (2017)
  • रिलीज: 22 दिसंबर 2017
  • भारत नेट: ₹206.04 करोड़
  • वर्ल्डवाइड: ₹339.16 करोड़
  • फैसला: Blockbuster

साल के अंत में 'टाइगर जिंदा है' ने सलमान की स्टार पावर को फिर साबित किया और यह उनके करियर की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में शामिल हुई।

2018: 'रेस 3' ने निराश किया

  • Race 3 (2018)
  • रिलीज: 15 जून 2018
  • भारत नेट: ₹140.74 करोड़
  • वर्ल्डवाइड: ₹166.40 करोड़
  • फैसला: Average

बड़ी ओपनिंग मिलने के बावजूद फिल्म कंटेंट के मामले में दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी।

2019: दो फिल्में, मिला मिला-जुला रिजल्ट

  • Bharat (2019)
  • रिलीज: 5 जून 2019
  • भारत नेट: ₹180.05 करोड़
  • वर्ल्डवाइड: ₹211.07 करोड़
  • फैसला: Semi-Hit

Dabangg 3 (2019)

  • रिलीज: 20 दिसंबर 2019
  • भारत नेट: ₹121.58 करोड़
  • वर्ल्डवाइड: ₹146.11 करोड़
  • फैसला: Semi-Hit

दोनों फिल्मों ने अच्छी कमाई की, लेकिन सलमान के पुराने रिकॉर्ड के मुकाबले प्रदर्शन साधारण माना गया।

2021: करियर का सबसे कमजोर साल

  • Radhe – Your Most Wanted Bhai (2021)
  • रिलीज: 13 मई 2021
  • भारत कलेक्शन: लगभग नगण्य (कोविड रिलीज)
  • वर्ल्डवाइड: ₹0.05 करोड़ (उपलब्ध आंकड़े)
  • फैसला: N.A.

कोविड महामारी के दौरान फिल्म डिजिटल और सीमित थिएटर रिलीज के कारण सामान्य बॉक्स ऑफिस मुकाबले का हिस्सा नहीं बन सकी।

Antim – The Final Truth (2021)

  • Antim – The Final Truth 
  • रिलीज: 26 नवंबर 2021
  • भारत नेट: ₹29.35 करोड़
  • वर्ल्डवाइड: ₹39.06 करोड़
  • फैसला: Flop

आयुष शर्मा के साथ आई यह फिल्म समीक्षकों को पसंद आई, लेकिन टिकट खिड़की पर दर्शक जुटाने में नाकाम रही।

2023: वापसी की कोशिश

  • Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan (2023)
  • रिलीज: 21 अप्रैल 2023
  • भारत नेट: ₹92.21 करोड़
  • वर्ल्डवाइड: ₹110.53 करोड़
  • फैसला: Average

ईद रिलीज होने के बावजूद फिल्म उम्मीदों से काफी पीछे रह गई।

  • Tiger 3 (2023)
  • रिलीज: 12 नवंबर 2023
  • भारत नेट: ₹188.25 करोड़
  • वर्ल्डवाइड: ₹285.52 करोड़
  • फैसला: Hit

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने का फायदा मिला और फिल्म ने सलमान को फिर एक सफल फिल्म दी।

2025: 'सिकंदर' बना सबसे बड़ा झटका

  • Sikandar (2025)
  • रिलीज: 30 मार्च 2025
  • भारत नेट: ₹88.50 करोड़
  • वर्ल्डवाइड: ₹103.45 करोड़
  • फैसला: Disaster

ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन और बड़े बजट के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच सकी। इसे सलमान खान के हालिया करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस असफलताओं में गिना जा रहा है।

आगे कैसा रहेगा सलमान खान का करियर?

पिछले दशक का ट्रेंड साफ बताता है कि केवल स्टारडम अब किसी फिल्म की सफलता की गारंटी नहीं है। 'टाइगर' फ्रेंचाइजी जैसी स्थापित फिल्मों को छोड़ दें तो सलमान की अधिकांश फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है। दर्शकों की पसंद अब कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों की ओर बढ़ चुकी है और बड़े सितारों को भी मजबूत कहानी, दमदार निर्देशन और नया प्रयोग करना पड़ रहा है। इस दिशा में अब सलमान खान कदम बढ़ा चुके हैं।

और पढ़ें: दीपिका-रणवीर के नए ड्रीम होम की कीमत उड़ा देगी होश! पढ़ें उनके 3 लग्जरी घरों की इनसाइड डिटेल

'आवारापन 2' के एक्टर का 25 करोड़ का घर, 6 फोटो में देखें आलीशान नजारा