- Home
- Entertainment
- जब 18 साल छोटी लड़की को मनाने मुंह में गुलाब लेकर नाचे सलमान खान, दिलचस्प है किस्सा
जब 18 साल छोटी लड़की को मनाने मुंह में गुलाब लेकर नाचे सलमान खान, दिलचस्प है किस्सा
Salman Khan-Katrina Kaif Relationship: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का वैसे तो कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा है, लेकिन कैटरीना के साथ उनके चर्चे खूब सुर्खियों में रहे। उनके इन अफेयर से जुड़े कई किस्से वाकई बेहद मजेदार और दिलचस्प हैं।

रेस्टोरेंट मालिक एडी सिंह ने सुनाया खास किस्सा
हाल ही में मशहूर रेस्टोरेंट ऑलिव बार एंड किचन के फाउंडर एडी सिंह ने सलमान और कैटरीना से जुड़ा एक यादगार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार सलमान-कैटरीना के बीच झगड़ा हो गया था, जिसे सुलझाने के लिए सलमान ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में कैटरीना को मनाया था।
जब सलमान गुलाब लिए डांस करते पहुंचे कैटरीना की टेबल तक
आउटलुक ट्रैवलर को दिए एक इंटरव्यू में एडी सिंह ने बताया कि ऑलिव के शुरुआती दिनों में सलमान और कैटरीना अक्सर वहां आते थे। एक रात कैटरीना अपने दोस्तों के साथ बाहर वाली मेन टेबल पर बैठी थीं, जबकि सलमान अपने भाइयों अरबाज और सोहेल खान के साथ बार में ड्रिंक कर रहे थे। माहौल देखकर लग रहा था कि दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई है।
प्यारे अंदाज में खत्म हुई लड़ाई
ऑलिव के फाउंडर एडी सिंह के मुताबिक, जैसे ही रात गहराई, सलमान ने अपने मुंह में एक गुलाब दबाया और कैटरीना की टेबल तक मुस्कुराते हुए डांस करते पहुंचे। इतना ही नहीं, उन्होंने बाथरूम जाते और लौटते वक्त भी यही किया। यह नजारा देख वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।
सलमान का ये अंदाज देख शरमा गईं कैटरीना
इतना ही नहीं, सलमान के इस चुलबुले अंदाज को देख खुद कैटरीना कैफ भी शरमा गई थीं। माना जाता है कि सलमान के ऐसा करने के बाद दोनों के बीच हुई नोकझोंक वहीं खत्म हो गई थी।
2005 से शुरू हुआ साथ, अफवाहों में रहा रिश्ता
सलमान और कैटरीना ने पहली बार 2005 की फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ में साथ काम किया था। इसी फिल्म के बाद दोनों के रिश्ते की चर्चाएं शुरू हुईं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया।
कई हिट फिल्मों में साथ दिखी जोड़ी
सलमान और कैटरीना ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। इनमें पार्टनर, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, भारत और टाइगर 3 शामिल हैं। दोनों आखिरी बार टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में साथ नजर आए थे, जिसमें इमरान हाशमी और शाहरुख खान की स्पेशल अपीयरेंस भी थी।
कैटरीना की नई जिंदगी
9 दिसंबर, 2021 को कैटरीना कैफ ने एक्टर विक्की कौशल से शादी कर ली। अब दोनों एक बेटे विहान कौशल के माता-पिता हैं। हालांकि, सलमान खान और कैटरीना के बीच आज भी एक सम्मानजनक बॉन्ड देखा जाता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

