Salman Khan Near Death Experience: सलमान खान ने हालिया इंटरव्यू में अपने करियर के सबसे खतरनाक स्टंट्स को याद किया। एक्टर ने बताया कि फिल्म 'जागृति' और 'पत्थर के फूल' की शूटिंग के दौरान वे मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे। सलमान ने खुलासा किया कि एक स्टंट के बाद वे करीब डेढ़ मिनट तक सांस भी नहीं ले पाए थे।

90 के दशक में सलमान खान सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि शानदार फिजीक और दमदार एक्शन स्टाइल के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने कई एक्टर्स को फिटनेस ट्रेनिंग भी दी, जिनमें ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। लेकिन हाल ही में सलमान ने उन खतरनाक स्टंट्स का खुलासा किया, जिन्होंने उनकी जान तक खतरे में डाल दी थी। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि फिल्म 'जागृति' और 'पत्थर के फूल' की शूटिंग के दौरान हुए हादसे आज भी उन्हें याद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक स्टंट के दौरान उनका सिर पहाड़ की चट्टान से टकराने से बाल-बाल बचा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीचे बॉक्स माचिस की डिब्बी जैसे दिख रहे थे: सलमान खान

सलमान खान ने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'जागृति' का एक खतरनाक स्टंट याद किया। उन्होंने कहा, “एक 80 फीट ऊंचा पहाड़ था। नीचे से देखने पर मुझे लगा कि मैं यह जंप कर सकता हूं। पहले हमें कूदने के लिए एक-दो बॉक्स दिए जाते थे, लेकिन यह बहुत बड़ा हाई जंप था। उन्होंने मेरे लिए तीन लेयर बॉक्स और ऊपर मैट्रेस रखी थी। ऊपर पहुंचने के बाद मुझे बॉक्स दिखाई ही नहीं दे रहे थे। मुझे सिर्फ अपने अंदाजे पर कूदना था। मैं जंप नहीं करना चाहता था, लेकिन वहां भीड़ जमा हो चुकी थी। अगर मैं नीचे उतरकर कहता कि मैं जंप नहीं करूंगा, तो मेरे ईगो को बहुत बुरा लगता। जब मैंने नीचे देखा तो बॉक्स माचिस की डिब्बी जैसे लग रहे थे। मैंने दौड़ लगाई, लेकिन बजरी पर पैर फिसल गया। मेरे बाल पहाड़ की चट्टान से छू गए और मैं नीचे गिर पड़ा।”

यह भी पढ़ें : 'मैंने प्यार किया' के लिए भाग्यश्री को क्यों मिली थी सलमान खान से ज्यादा फीस? 37 साल बाद खुला राज

सलमान खान बोले- डेढ़ मिनट तक सांस नहीं ले पाया था

सलमान खान ने फिल्म 'पत्थर के फूल' का एक और खतरनाक हादसा भी याद किया। उन्होंने कहा, “फिल्म में मैं स्केटिंग कर रहा था और मुझे एक जंप करना था। पहली बार जब मैंने जंप किया, तो मैं गलत जगह लैंड हुआ। आसपास की बिल्डिंग्स से लोग मुझे देख रहे थे और मैं उनकी हंसी सुन सकता था। फिर मैंने दोबारा वही स्टंट करने का फैसला किया। मैं बहुत तेज स्पीड में आ गया था और मुझे महसूस हुआ कि मैं सबकुछ पार कर जाऊंगा। मैंने जंप लिया और फिर सड़क दिखने लगी। मैं कैमरे के पास बने गड्ढे में जाकर गिरा। उसके बाद करीब डेढ़ मिनट तक मैं सांस नहीं ले पाया, क्योंकि मेरी पीठ पर बहुत जोर का असर हुआ था।”

यह भी पढ़ें : Salman Khan की वो 22 साल छोटी हीरोइन अब कहां, जिसने बालिग़ होने से पहले किया था उनके साथ रोमांस?

सलमान खान ने कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी

इसी इंटरव्यू में सलमान खान ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन कभी पढ़ी नहीं।” बता दें कि सलमान खान को 'बागी', 'वीर' और 'दबंग 3' जैसी फिल्मों में राइटिंग क्रेडिट भी मिल चुका है। आने वाली फिल्मों की बात करें तो सलमान खान जल्द ही 'मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। इसके अलावा खबरें हैं कि उन्होंने डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ अपनी नई एक्शन फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।