सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती हमेशा मजबूत नहीं रही। 2011 में दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थीं, लेकिन बाद में गलतफहमियां दूर हुईं और दोनों फिर पहले जैसे दोस्त बन गए।
सलमान खान ने संजय दत्त के साथ अपनी दोस्ती की ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें दोनों एक-दूसरे से गले मिलते दिख रहे हैं। पोस्ट में सलमान ने संजू बाबा को अपना बड़ा भाई बताया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दशकों से एक-दूसरे के खास दोस्त सलमान और संजय की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जब उनके झगड़े की ख़बरें मीडिया में छाई हुई थीं। दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई थी, जब एक लड़की ने उनकी दोस्ती फिर से कराई थी। चलिए आपको बताते हैं पूरा किस्सा आखिर क्या है?
आखिर कब और क्यों हुआ था सलमान खान और संजय दत्त का झगड़ा?
मीडिया में मौजूद अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक़, यह जुलाई 2011 की बात है। संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के लिए बर्थडे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सलमान खान लगभग आधी रात के वक्त पहुंचे थे। बताया जाता है कि इस पार्टी के किसी पुराने मतभेद को लेकर सलमान और प्रोड्यूसर बंटी वालिया के बीच तीखी बहस हो गई थी। बंटी वालिया के पार्टी से जाने के बाद सलमान ने इस बात पर नाराजगी जताई कि होस्ट और सालों पुराने दोस्त होने के बावजूद संजय दत्त ने बंटी वालिया और उनके बीच दखल नहीं दिया। इसके अलावा, मान्यता दत्त और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत के दौरान सलमान के कुछ कमेंट्स को लेकर भी तनाव बढ़ा, जिसके बाद संजय दत्त ने अपनी फैमिली का पक्ष लेते हुए स्थिति संभालने की कोशिश की। लेकिन सलमान ने उनसे किनारा कर लिया था।
यह भी पढ़ें : संजय दत्त से लिपटकर इमोशनल हुए सलमान खान, तस्वीरें वायरल, लोग बोले- दो भाई, दोनों तबाही
झगड़े के बाद कैसे हुई सलमान खान-संजय दत्त की दोस्ती?
सलमान खान और संजय दत्त के बीच अनबन की ख़बरों कुछ ही दिनों बाद उनके रिश्ते सामान्य हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सुलह में सलमान की मैनेजर रेशमा शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई थी। कहा गया कि उन्होंने दोनों सितारों के बीच बातचीत कर गलतफहमियां दूर कराईं, जिसके बाद सलमान ने 'बिग बॉस 5' को संजय दत्त के साथ होस्ट करने पर अपनी सहमति दी थी। हालांकि, संजय दत्त ने बाद में इन विवादों को खारिज करते हुए कहा था कि उनके और सलमान के बीच ऐसा कोई बड़ा विवाद हुआ ही नहीं था, जिसे सुलझाने की जरूरत पड़े।
यह भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन का वो दोस्त, जिसने उनकी सलामती के लिए चीर दिया था अपना सीना!
2016 में भी सलमान-संजय के झगड़े की चर्चा रही
2016 में जब संजय दत्त लगभग 42 महीने की सजा काटकर येरवडा जेल से छूटे थे, उस वक्त भी सलमान खान संग उनके झगड़े की चर्चा रही थी। ख़बरें आई थीं कि जब संजू बाबा जेल से बाहर आए तो सलमान उनसे मिलने नहीं गए थे। हालांकि, संजय दत्त ने सलमान खान से किसी भी तरह के मनमुटाव की ख़बरों से इनकार किया था और कहा था कि उन्होंने उन्हें फोन का उनका हालचाल लिया था। संजय दत्त ने उस वक्त सलमान को अपना भाई कहा था।
