'मां इंटी बंगारम' की सफलता के बीच सामंथा रुथ प्रभु ने पहली बार प्रेग्नेंसी की पुष्टि की। एक्ट्रेस जल्द मैटरनिटी ब्रेक लेंगी और बाद में फिल्मों में वापसी करेंगी।

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने अपने फैंस को एक साथ दो बड़ी खुशखबरियां दी हैं। एक तरफ उनकी हालिया फिल्म 'मां इंटी बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। हैदराबाद में फिल्म की सक्सेस मीट के दौरान सामंथा ने बताया कि वह जल्द ही मैटरनिटी लीव पर जाने वाली हैं। पिछले कई हफ्तों से सोशल मीडिया पर चल रही प्रेग्नेंसी की अटकलों पर अब खुद एक्ट्रेस ने विराम लगा दिया है। इस घोषणा के बाद फैंस और इंडस्ट्री से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सक्सेस मीट में सामंथा ने दी फैन्स को खुशखबरी

'मां इंटी बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए कहा, "मां इंटी बंगारम के बाद मुझे थोड़ा ब्रेक लेना होगा। मेरी मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुझे मैटरनिटी लीव पर जाना पड़ेगा। इसके बाद मैं अपने फैंस के लिए एक नई फिल्म के साथ वापसी करूंगी।" जैसे ही सामंथा ने यह घोषणा की, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उन्हें बधाई दी। एक्ट्रेस ने भी सभी का धन्यवाद किया और मिले प्यार के लिए आभार जताया।

Scroll to load tweet…

इस खास मौके पर सामंथा के पति राज निदिमोरू भी उनके साथ मौजूद थे। जब सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, तब राज उनके बगल में बैठे मुस्कुराते नजर आए। दोनों की यह झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु? शादी के 6 महीने बाद दिखा बेबी बंप, वायरल हुआ वीडियो

सामंथा के बेबी बंप की फोटोज से शुरू हुईं अटकलें

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा तेज थी। 'मां इंटी बंगारम' की सक्सेस सेलिब्रेशन से सामने आए कुछ वीडियो और तस्वीरों में फैंस को उनका बेबी बंप दिखाई दिया था। इसके बाद लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। अब खुद सामंथा ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। फिल्म की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने भी हाल ही में सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, "सामंथा की प्रेग्नेंसी ऐसे खूबसूरत समय में आई है, जब हमारी फिल्म 'मां इंटी बंगारम' भी सफल साबित हुई है।"

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की लव स्टोरी

सामंथा रुथ प्रभु ने इससे पहले एक्टर नागा चैतन्य से 2017 में शादी की थी। दोनों ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद शादी की, लेकिन 2021 में उनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद सामंथा का नाम डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज निदिमोरू के साथ जुड़ा। दोनों ने 'द फैमिली मैन सीजन 2' और 'सिटाडेल: हनी बनी' जैसे प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया। दिसंबर 2025 में दोनों ने कोयंबटूर स्थित ईशा योग सेंटर में शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें : पद्मश्री लेने पहुंचे आर. माधवन की घड़ी की कीमत कर देगी हैरान! दुनिया में सिर्फ 10 लोग इसके मालिक

'मां इंटी बंगारम' ने दिलाई सामंथा को बड़ी सफलता

सामंथा और राज इस समय 'मां इंटी बंगारम' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। नंदिनी रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म सामंथा के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट मानी जा रही है। मैटरनिटी लीव की घोषणा के बाद फिलहाल सामंथा कुछ समय के लिए एक्टिंग से दूरी बनाएंगी। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि ब्रेक के बाद वह नए प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी करेंगी।