MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Hardoi Crime
Gurugram PG Murder
US Iran War
Jefferies India Report 2026
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Red Fort Blast
BRICS Summit 2026
Indian-Origin Couple Donation
iPhone Duo Price in India
Top 10 Latest News
Top 10 Latest News
Gati Shakti University
Supreme Court
Justice Ravi Kumar Diwakar
Ahmedabad Crime
Krishna Chhathi Wishes & Quotes
AIIMS Population Clock
Toxic Box Office Collection
Satya Niketan Building Collapse
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Boc Office Collections
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
  • Home
  • Entertainment
  • सारा अली खान ने पार्टी में 'उसे' धक्का दिया था? ओरी ने पटौदी खान की बेटी पर लगाया 'इल्जाम'

सारा अली खान ने पार्टी में 'उसे' धक्का दिया था? ओरी ने पटौदी खान की बेटी पर लगाया 'इल्जाम'

सारा अली खान और ओरी की पुरानी दोस्ती फिर चर्चा में है। ओरी ने दावा किया कि एक पार्टी में सारा ने लड़की को कुर्सी से धक्का दिया, लेकिन इसका इल्जाम उन पर आ गया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Sep 10 2026, 02:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और ओरी यानी ओरहान अवत्रामणी की दोस्ती कभी इंडस्ट्री की चर्चित दोस्तियों में गिनी जाती थी, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच ओरी ने सारा के साथ अपनी दोस्ती के दौर का एक पुराना किस्सा शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर फिर से हलचल बढ़ा दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : instagram

क्या है पार्टी की उस रात की कहानी?

ओरी के मुताबिक, एक पार्टी में वह और सारा बैठने के लिए जगह तलाश रहे थे। तभी उन्हें एक लड़की कुर्सी पर बैठी दिखाई दी। ओरी का दावा है कि सारा ने उस लड़की को कुर्सी से नीचे धक्का दिया और दोनों वहां बैठ गए। हालांकि, बाद में उस लड़की ने सारा की जगह ओरी से बहस शुरू कर दी। ओरी ने कहा कि उस वक्त सारा काफी मशहूर थीं, जबकि वह इतने पॉपुलर नहीं थे, इसलिए उन्हें उस काम का जिम्मेदार समझ लिया गया जो उनके मुताबिक उन्होंने किया ही नहीं था।

36
Image Credit : instagram

‘मैंने जो किया ही नहीं, उसका इल्जाम मुझ पर आया’

ओरी ने हाल में एक इंटरव्यू में उस घटना को याद करते हुए कहा कि उन्हें उस चीज के लिए जिम्मेदार ठहराया गया, जो उन्होंने की ही नहीं थी। उनके मुताबिक, मामला सुलझाने के लिए एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने की कोशिश की। ओरी ने मजाकिया अंदाज में बताया कि जब वह उस लड़की से मिलने पहुंचे तो उन्होंने केप, फैशन टर्बन और सनग्लासेस वाला बेहद अलग लुक अपनाया था। ओरी के अनुसार, बाद में लड़की ने उन्हें कहा कि उसे लगा था कि कुर्सी से धक्का उन्होंने दिया था और वह इसे गलती मानकर छोड़ रही है।

46
Image Credit : instagram

कभी सारा और ओरी थे खास दोस्त

सारा अली खान और ओरी की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ाई की थी और बाद में पार्टियों और सोशल गैदरिंग में अक्सर साथ नजर आते थे। ओरी ने पहले भी बताया था कि कॉलेज के बाद दोनों कुछ समय के लिए दूर हो गए थे, लेकिन लॉकडाउन के दौरान दोबारा उनकी दोस्ती हुई और दोनों काफी करीब आ गए थे। हालांकि, अब दोनों के बीच पहले जैसी दोस्ती नहीं है।

56
Image Credit : instagram

2026 में खुलकर सामने आई दोनों की अनबन

सारा और ओरी के बीच विवाद की चर्चा जनवरी 2026 में ज्यादा तेज हुई। ओरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ‘सारा’, ‘अमृता’ और ‘पलक’ नामों का जिक्र करते हुए उन्हें ‘3 worst names’ बताया था। लोगों ने इसे सारा अली खान, उनकी मां अमृता सिंह और पलक तिवारी से जोड़कर देखा। इसके बाद रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान ने ओरी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। ओरी का कहना था कि उन्होंने दोनों को पहले ही अनफॉलो कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: सैफ अली खान-अमृता सिंह की शादी में नहीं गई थीं दोनों बहनें, 35 साल बाद सोहा-सबा ने किया खुलासा

66
Image Credit : Facebook@Orhan Awatramani

अमृता सिंह को लेकर भी कर चुके हैं इशारा

सारा के साथ विवाद के बीच ओरी ने उनकी मां और एक्ट्रेस अमृता सिंह से जुड़े 2021 के एक कथित वाकये का भी जिक्र किया था। उन्होंने उस दौर को अपनी जिंदगी का बेहद मुश्किल समय बताया था और दावा किया था कि उस अनुभव ने उन्हें काफी प्रभावित किया। हालांकि ओरी ने आज तक नहीं बताया कि अमृता सिंह ने उनके साथ क्यों और कैसा व्यवहार किया था।

और पढ़ें: करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की खबर पर आखिर क्या बोलीं ननद सबा अली खान पटौदी?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
सारा अली खान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
लगातार फ्लॉप फिल्मों से बीच साउथ एक्ट्रेस छोड़ेगी हैदराबाद! जानिए कहां होगा नया ठिकाना
Recommended image2
'उसने मुझे मुस्लिम बनाने के लिए....' रेहाना पंडित ने किया जीशान खान से ब्रेकअप का खुलासा
Recommended image3
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे का चढ़ा पारा, काजी को लेकर बोलीं- ‘आज मैं इसकी जिंदगी हराम कर दूंगी’
Recommended image4
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस में नया मोड़, बहन श्वेता ने सचिन वाजे से की ये मांग
Recommended image5
'मुझे रेप की धमकियां मिलती हैं', 'बिग बॉस 20' में छलका मनोज तिवारी की बेटी का दर्द
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved