Shehar Hone Ko Hai: क्या ऋषिता कोठारी के जाने के बाद शिवांगी जोशी बनेंगी पार्थ समथान की नई ऑनस्क्रीन पार्टनर? आखिर किस वजह से 'सेहर होने को है' छोड़ रही हैं ऋषिता कोठारी? अर्शी सिंह और शिवांगी जोशी में से किसे मिलेगी शो की नई लीड बनने की जिम्मेदारी?
टीवी सीरियल 'सेहर होने को है' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो के सेट से पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच अनबन की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा था। अब खबर है कि शो में जल्द ही 6 साल का लीप आने वाला है, जिसके साथ कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

ऋषिता कोठारी शो से होंगी आउट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीप के बाद ऋषिता कोठारी शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। ऐसे में मेकर्स नई लीड एक्ट्रेस की तलाश में जुट गए हैं। चर्चा है कि इस अहम किरदार के लिए टीवी की दो लोकप्रिय अभिनेत्रियों अर्शी सिंह और शिवांगी जोशी से संपर्क किया गया है। हालांकि, अभी तक किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन दोनों एक्ट्रेसेस के साथ बातचीत जारी बताई जा रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो पार्थ समथान की नई ऑनस्क्रीन जोड़ी इन दोनों में से किसी एक के साथ बन सकती है।
4 जून को ऋषिता कोठारी का आखिरी एपिसोड
ऋषिता कोठारी और पार्थ समथान की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शो के शुरुआती एपिसोड्स को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, इसलिए ऋषिता के जाने की खबर से कई फैंस निराश हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषिता कोठारी 4 जून को अपना आखिरी एपिसोड शूट कर सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक मेकर्स या एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Tanya Mittal Dream Husband: 'बिग बॉस' की तान्या मित्तल को कैसा पति चाहिए? वायरल हुआ वीडियो
क्या शिवांगी जोशी या फिर अर्शी सिंह की शो में होगी एंट्री
दिलचस्प बात यह है कि ऋषिता के शो छोड़ने की असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस का मानना है कि हाल ही में पार्थ समथान और ऋषिता से जुड़ा विवाद इसकी वजह हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अब सभी की नजरें मेकर्स के अगले फैसले पर टिकी हैं। क्या शिवांगी जोशी शो में एंट्री करेंगी या फिर अर्शी सिंह बनेंगी नई लीड? इसका जवाब आने वाले दिनों में सामने आ सकता है।
और पढ़ें: Maharashtra Epstein Files: अशोक खरात स्कैंडल पर बन रही मूवी! हीरो-हीरोइन, रिलीज डेट सबका हुआ खुलासा
