Tanya Mittal viral statement: क्या तान्या मित्तल को सच में अमीर पति नहीं चाहिए? क्यों बोलीं कि वह पति को रोज़ 15-20 लाख रुपए देना चाहती हैं? आखिर उनके 'हाई स्टैंडर्ड्स' क्या हैं? क्या यह आत्मनिर्भरता की मिसाल है या सिर्फ वायरल होने वाला बयान? तान्या मित्तल के किस बयान पर मजे ले रहे लोग?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शादी, रिश्तों और आर्थिक आज़ादी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। तान्या ने कहा कि उन्हें अमीर पति की तलाश नहीं है, बल्कि उनका लक्ष्य खुद इतना सफल बनना है कि वह अपने पति को रोज़ाना 15-20 लाख रुपए देने की स्थिति में पहुंच सकें। उनके इस बयान के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

रिश्तों को लेकर क्या बोलीं तान्या मित्तल?
वायरल हो रहे इंटरव्यू में तान्या मित्तल ने कहा कि उनके जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता बेहद महत्वपूर्ण है। उनका मानना है कि किसी रिश्ते में सिर्फ एक व्यक्ति पर आर्थिक जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके व्यक्तिगत मानक काफी ऊंचे हैं और उन्हें ऐसे लोग पसंद नहीं हैं जो दूसरों की सीमाओं और निजी स्पेस का सम्मान नहीं करते। तान्या का कहना है कि वह खुद अपने दम पर सफल होना चाहती हैं। उनके मुताबिक, जीवनसाथी चुनने का आधार केवल पैसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि अगर कोई व्यक्ति ईमानदार, समझदार और सम्मान देने वाला है, तो आर्थिक स्थिति रिश्ते की सबसे बड़ी कसौटी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Uorfi Javed ने खोला बॉलीवुड का काला-चिटठा! बताया साइड एक्टर्स के साथ होता है कैसा बर्ताव
क्या है तनया मित्तल का पूरा बयान
तान्या मित्तल ने Reddit पर वायरल एक क्लिप में कहा,
मैं अपना सबकुछ देने को तैयार रहती हूं और मैं यह कर चुकी हूं। आगे भी मैं यह करूंगी। मतलब, मुझे कोई रिच हसबैंड नहीं चाहिए। मेरे हसबैंड के पा कुछ नहीं भी होगा तो चलेगा। मैं चाहती हूं कि मेरा हसबैंड रोज़ सुबह उठकर मुझसे 10-15 लाख रुपए मांगे और मेरी इतनी हैसियत हो कि मैं उसे हर दिन 15-20 लाख रुपए दे सकूं। मैं ऐसी लड़की बनना चाहती हूं।" तान्या ने आगे कहा, "मेरा ये टार्गेट है कि मेरा जो पार्टनर हो वो लड़कों के सेट स्टेंडर्ड को तोड़ दे। वो मुझे बोले कि तुम इतनी मेहनत करो कि यह मुझे लाकर दो और मैं वो करूं।
तान्या मित्तल के बयान पर लोग उनके जमकर मजे ले रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "15-20 लाख हर दिन...यानी एक साल के 54 से 72 करोड़ रुपए बहन....क्या मैथ्स खत्म हो गया या कुछ और हुआ।" एक यूजर का कमेंट है, "खोपड़ी से बाहर की बातें हो रही हैं। मित्तल जी नहीं सुधरने वाली।" एक यूजर ने पूछा है, "थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया दीदी?" एक यूजर का मजेदार कमेंट है, "वह अंबानियों की चौथी अनजान औलाद है।"
यह भी पढ़ें : Rashami Desai का शॉकिंग खुलासा: मां से रिश्ते बिगड़े, परिवार को किया ब्लॉक, लगा- जिंदगी ख़त्म हो गई!
तान्या मित्तल पहले भी दे चुकी हैं ऐसे बयान
यह पहली बार नहीं है जब तान्या मित्तल अपने निजी विचारों को लेकर चर्चा में आई हों। इससे पहले भी वह शादी, करियर और महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को लेकर खुलकर अपनी राय रख चुकी हैं। 2025 में उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को एक कार गिफ्ट की थी, जो उन्होंने अभी तक वापस नहीं ली है और एक्स के साथ अब भी उनकी अच्छी दोस्ती है। उनके कई इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें उन्होंने पारंपरिक सोच से अलग नजरिया पेश किया था।
