शाहरुख़ खान का अनंत अंबानी के बर्थडे भजन संध्या में डांस वीडियो वायरल हो गया है। इसमें उन्हें कैलाश खेर के मशहूर शिव भजन ‘बम लहरी’ पर झूमते देखा जा सकता है। यह खास इवेंट जामनगर में हुआ था, जिसमें शाहरुख़ खान के डांस के अलावा रणवीर सिंह-जान्हवी कपूर का गरबा और सलमान खान का मैसेज भी चर्चा में है। इस इवेंट में कई बड़े सितारे शामिल हुए।

जामनगर में अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन पर आयोजित भजन संध्या में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। इस दौरान शाहरुख़ खान का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भजन और पारंपरिक संगीत के बीच झूमते नजर आए। इवेंट में गौरी खान और अबराम खान भी मौजूद थे। इस खास मौके पर सांस्कृतिक रंग, भक्ति और सेलिब्रेशन का अनोखा मेल देखने को मिला, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।शाहरुख़ खान के वायरल वीडियो देख लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

शाहरुख़ खान का डांस वीडियो वायरल

शाहरुख़ खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भजन संध्या के दौरान मौजूद लोगों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। कैलाश खेर के 'बम लहरी' जैसे पॉपुलर भजनों के चलते माहौल भक्ति से भरा हुआ था, लेकिन उसमें भी किंग खान का अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। उनके साथ गौरी खान और अबराम खान की मौजूदगी ने इस पल को और खास बना दिया।

शाहरुख़ खान का वीडियो देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट

वायरल वीडियो में शाहरुख़ खान और रणवीर सिंह जैसे कलाकारों को डांस करते देख लोग मजे ले रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "अंबानी सबको नचाता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "SRK छैया छैया स्टेप कर रहा है।" एक यूजर का कमेंट है, "पैसे का चक्कर बाबू भैया।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "मजबूरी में क्या-क्या नहीं करना पड़ता।" एक यूजर ने लिखा है, "नाचते सब हैं, बस नचाने वाला चाहिए।" एक यूजर का कमेंट है, "पैसा जो ना करवाए वो कम है।"

Scroll to load tweet…

स्टार्स की महफिल, गरबा और म्यूजिक का रंग

इस खास मौके पर रणवीर सिंह और जान्हवी कपूर ने गरबा कर माहौल को और जीवंत बना दिया। वहीं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए। राधिका मर्चेंट भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा थीं। यह आयोजन पारंपरिक संगीत और फैमिली वाइब्स का खूबसूरत मिश्रण था।

वनतारा में सेलिब्रेशन और सलमान का मैसेज वायरल

अनंत अंबानी के जन्मदिन का केक वनतारा में काटा गया, जहां वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सेंटर का खास माहौल देखने को मिला। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “ये बात सुनो अगर यादाश्त कमजोर हो तो लिख लो, ये आदमी देश को भी उठाएगा। लॉन्ग लिव माई यंगर ब्रदर अनंत, दिल और दिमाग का अंबानी… अनंत आआआअंबानी… प्योर सोल।” वहीं मोहित चौहान के साथ रणवीर सिंह का ‘डूबा डूबा’ गाना गाते वीडियो भी वायरल हो रहा है।