- Home
- Entertainment
- ‘धुरंधर’ देखकर शाहरुख खान ने दिया रिव्यू, रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर बोलीं सिर्फ एक बात
‘धुरंधर’ देखकर शाहरुख खान ने दिया रिव्यू, रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर बोलीं सिर्फ एक बात
शाहरुख खान ने X पर अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। #AskSRK सेशन में उन्होंने अपनी मूवी किंग की रिलीज डेट बताने के साथ-साथ 'धुरंधर' का भी रिव्यू दिया। आइए जानते हैं, उन्होंने किन-किन सवालों का जवाब दिया।

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनके एक जवाब ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर फैंस का ध्यान खींच लिया है। #AskSRK सेशन में एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि क्या उन्होंने ‘धुरंधर’ देखी है।

‘धुरंधर के दोनों पार्ट शानदार है’
शाहरुख खान ने फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हां उन्होंने दोनों पार्ट देखी है। किंग खान ने बिना ज्यादा कुछ कहे फिल्म पर बस एक लाइन में अपना रिव्यू दे दिया। उन्होंने लिखा, ‘दोनों पार्ट बहुत पसंद आए.... पूरी टीम ने शानदार काम किया।’
Loved both the parts....fantastic by the whole team!!! https://t.co/srC86fcNTK
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
‘मन्नत पर क्या बोलें शाहरुख खान’
आस्क एसआरके सेशन में बातचीत में एक फैन ने लिखा कि सर मन्नत बेच दो। अगर आप इस बार गैलरी में नहीं आना चाहते तो। इस पर शाहरुख खान ने बड़े प्यार से जवाब दिया कि अब नई गैलरी बना रहा हूं तो और भी चमकूंगा अपनी नई गैलरी में। उम्मीद है कि इसमें कुछ हैंडल्स भी होंगे जिन्हें मैं पकड़ सकूंगा।
Ab new gallery bana rah hoon na so aur bhi chumkunga...on the new gallery. Also hopefully will have some handle to hold onto!! https://t.co/gOUfht6iXt
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
इसे भी पढ़ें: 9/11 Attack: 25 साल पहले हुए आतंकी हमले पर बनीं 10 फिल्में-डॉक्यूमेंट्री, शाहरुख की मूवी भी शामिल
'किंग के रिलीज का ऐलान'
#AskSRK सेशन में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी और फैंस को इसके एसेट्स के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। ट्रेलर को लेकर पूछे गए सवाल पर शाहरुख ने कहा कि फिलहाल वह फैंस से बातचीत करेंगे और ट्रेलर बाद में आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की रिलीज में अभी करीब 100 दिन बाकी हैं।
गणेश चतुर्थी का त्योहार कैसे बनाते हैं शाहरुख खान?
एक फैन ने शाहरुख खान ने पूछा, गणपति चतुर्थी के समय त्योहार मनाने के लिए आप क्या-क्या करते हैं? इस पर शाहरुख खान ने उत्सव के दौरान की अपनी सारी प्लानिंग बता डाली। उन्होंने कहा, पत्नी आरती और पूजा करती हैं और आज रात विसर्जन करेंगे। इसके साथ उन्होंने काह कि बच्चे और दोस्त साथ में समय गुजारते हैं और हंसी मजाक करते हैं। यह बहुत ही सादा और फैमिली के साथ बिताया जाने वाला समय होता है।
और पढ़ें: शाहरुख खान ने माफ किए 42 लाख, फिर 100 करोड़ कमा गई ये मराठी फिल्म
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।