Deool Band 2 OTT Release: मराठी फिल्म 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अब यह सफल फिल्म OTT पर भी उपलब्ध है।

मराठी सिनेमा की फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कामयाबी हासिल करने के बाद अब ओटीटी पर भी दस्तक दे दी है। प्रवीण तरडे के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और देखते ही देखते इसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज से ठीक पहले इसके सामने एक बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया था, जिसे बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान की मदद ने दूर किया। उन्होंने फिल्म से जुड़ा करीब 42 लाख रुपये का बिल माफ कर दिया था। अब थिएटर में शानदार सफर पूरा करने के बाद ‘देऊळ बंद 2’ ओटीटी पर उपलब्ध है, जिससे वे दर्शक भी इसे देख सकते हैं जो सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए थे।

100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है फिल्म

‘देऊळ बंद 2’ ने मराठी सिनेमा के लिए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इसकी रिलीज के बाद महाराष्ट्र में लंबे समय तक फिल्म के शो हाउसफुल रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के रात 11 बजे और सुबह के शोज तक में अच्छी ऑडियंस देखने को मिली। फिल्म की इस कामयाबी को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह कोई बड़े बॉलीवुड स्टार वाली फिल्म नहीं थी, बल्कि मराठी भाषा की एक कहानी थी, जिसने अपनी कहानी, भक्ति और किसानों से जुड़े मुद्दों के जरिए दर्शकों से कनेक्ट किया।

और पढ़ें - 4 की उम्र में बनी हाईएस्ट पेड चाइल्ड स्टार, फिर भी भूखी सोती थीं बेबी नाज, जानें दर्दनाक कहानी

रिलीज से पहले पैसों की कमी ने बढ़ाई थी मुश्किल

‘देऊळ बंद 2’ की सफलता की कहानी सिर्फ बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों तक सीमित नहीं है। फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स के सामने एक बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। डायरेक्टर प्रवीण तरडे के मुताबिक, फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले डीसीपी यानी डिजिटल सिनेमा पैकेज का बिल करीब 42 लाख रुपये तक पहुंच गया था। मेकर्स के पास उस समय इतनी रकम नहीं थी और न ही उनके पास इसे तुरंत जुटाने का कोई रास्ता था। ऐसे में उन्होंने शाह रुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से मदद मांगी। प्रवीण तरडे ने बताया था कि उन्होंने कंपनी को अपनी स्थिति समझाई और बताया कि यह एक मराठी रीजनल फिल्म है, जिसका बजट सीमित है। मेकर्स चाहते थे कि फिल्म बड़े स्तर पर रिलीज हो, लेकिन अचानक आए इस खर्च को संभालना मुश्किल हो रहा था।

शाहरुख खान ने 42 लाख रुपये का बिल माफ कर दिया

जब यह मामला शाह रुख खान तक पहुंचा तो उन्होंने फिल्म की मदद करने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से ‘देऊळ बंद 2’ का करीब 42 लाख रुपये का डीसीपी बिल माफ करने को कहा। कुछ रिपोर्ट्स में यह रकम 42 से 45 लाख रुपये के बीच बताई गई है। इस मदद की वजह से फिल्म को रिलीज करने में मेकर्स को बड़ी राहत मिली और वह बड़े स्तर पर सिनेमाघरों तक पहुंच सकी। प्रवीण तरडे ने शाह रुख खान के इस कदम के लिए उनका आभार जताया था। खास बात यह थी कि जिस समय शाह रुख खान ने मदद की, उस वक्त यह पता नहीं था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी हिट साबित होगी।

और पढ़ें - 1980s का बॉलीवुड दौर क्यों फेमस रहा? ये 6 फैशन ट्रेंड थे वजह, जो फिर लौट आए

पहले फिल्म रिलीज होना मुश्किल लग रहा था

‘देऊळ बंद 2’ के मेकर्स के लिए यह 42 लाख रुपये सिर्फ एक बिल नहीं था, बल्कि फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के रास्ते में बड़ी रुकावट बन गया था। प्रवीण तरडे ने बताया था कि अगर उस समय यह रकम चुकानी पड़ती तो फिल्म की रिलीज मुश्किल में पड़ सकती थी। लेकिन शाह रुख खान की मदद से यह अड़चन दूर हुई और फिल्म दर्शकों तक पहुंच पाई। इसके बाद जो हुआ, वह पूरी टीम के लिए किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं था।

क्या है ‘देऊळ बंद 2’ की कहानी?

‘देऊळ बंद 2’ साल 2015 में आई फिल्म ‘देऊळ बंद’ का सीक्वल है। इस फिल्म की कहानी भक्ति, आस्था, नास्तिकता और किसानों की परेशानियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में तुकाराम नाम का एक किसान मिलावटी खाद और बीज के खिलाफ आवाज उठाता है। जब उसकी कोशिश को उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिलता, तो उसकी आस्था और विश्वास पर भी सवाल खड़े होने लगते हैं। तुकाराम स्वामी समर्थ का भक्त है और उसे भरोसा है कि भगवान उसकी मदद करेंगे। वहीं उसकी पत्नी संगीता का नजरिया अलग है। वह स्वामी समर्थ की मौजूदगी और उनकी शक्ति को लेकर सवाल उठाती है और भगवान की परीक्षा लेने का फैसला करती है। इसके बाद फिल्म आस्था बनाम नास्तिकता और विश्वास बनाम सवालों की कहानी को आगे बढ़ाती है।

100 करोड़ कमाने के बाद मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

‘देऊळ बंद 2’ के 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म के मेकर्स ने एक और ऐसा फैसला लिया जिसने इस फिल्म को सिर्फ एक बॉक्स ऑफिस सक्सेस नहीं रहने दिया। डायरेक्टर प्रवीण तरडे के मुताबिक, प्रोडक्शन की लागत निकालने के बाद फिल्म से होने वाला पूरा मुनाफा उन किसानों के बच्चों की पढ़ाई के लिए देने का फैसला किया गया, जिनके किसान माता-पिता ने आत्महत्या की थी। यानी फिल्म की कमाई का इस्तेमाल सिर्फ फिल्म से जुड़े लोगों के फायदे के लिए नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए भी किया गया।

अब OTT पर देख सकते हैं ‘देऊळ बंद 2’

थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ‘देऊळ बंद 2’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। प्रवीण तरडे ने भी सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के ओटीटी पर आने की जानकारी शेयर की और उन दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की, जिन्होंने इसे अभी तक नहीं देखा है। अब जिन दर्शकों ने थिएटर में इस मराठी फिल्म को मिस कर दिया था, उनके पास घर बैठे इसे देखने का मौका है।

शाहरुख खान की मदद से शुरू हुई कहानी, 100 करोड़ पर पहुंची

‘देऊळ बंद 2’ की पूरी जर्नी इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि एक समय फिल्म के मेकर्स के पास 42 लाख रुपये का डीसीपी बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं थे। शाह रुख खान की मदद से फिल्म रिलीज हो सकी और इसके बाद दर्शकों ने इसे इतना पसंद किया कि फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया। आज यही फिल्म ओटीटी पर भी दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है। यानी जिस फिल्म के लिए कभी रिलीज का रास्ता मुश्किल नजर आ रहा था, उसने बाद में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया कि वह मराठी सिनेमा की बड़ी सफल फिल्मों में गिनी जाने लगी।