शाहरुख खान पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। पूजा के बाद सुहाना के चेहरे पर लगा कुमकुम शाहरुख ने खुद साफ किया। पिता का ये प्यारा अंदाज वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान सोमवार शाम परिवार के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे। पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ शाहरुख ने बप्पा के दर्शन किए और शाम की आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान उनका भक्ति वाला अंदाज कैमरे में कैद हुआ। लेकिन दर्शन के बाद एक ऐसा पिता-बेटी वाला पल सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। सुहाना के चेहरे पर कुमकुम या सिंदूर जैसा कुछ लग गया था। बाहर निकलते वक्त शाहरुख ने बेटी के चेहरे पर ध्यान दिया और उसे साफ करने लगे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बप्पा के चरणों में शाहरुख ने टेका माथा

लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान शाहरुख खान पूरे भक्तिभाव में नजर आए। सामने बप्पा की प्रतिमा के पहुंचकर उन्होंने झुककर आशीर्वाद लिया। एक वीडियो में वह बप्पा के चरणों में सिर झुकाते भी दिखाई दिए। शाहरुख ने इस मौके पर नीले रंग का पारंपरिक कुर्ता पहना था। वहीं गौरी खान पीले रंग के एथनिक आउटफिट में और सुहाना हरे रंग के पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं। परिवार के साथ शाहरुख के मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद थीं।

आरती में भी शामिल हुआ खान परिवार

शाहरुख खान, गौरी और सुहाना ने लालबागचा राजा की शाम की आरती में हिस्सा लिया। भारी भीड़ के बीच सुरक्षा के घेरे में परिवार ने बप्पा के दर्शन किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखते दिखे कि गौरी और सुहाना को ठीक से दर्शन हो जाएं। दर्शन के बाद जब परिवार बाहर निकल रहा था, तब भी शाहरुख बेटी का ख्याल रखते नजर आए।

सुहाना के चेहरे पर कुछ लगा तो पापा ने खुद किया साफ

दर्शन के बाद सामने आए एक वीडियो में सुहाना के नाक और आंख के आसपास कुमकुम लगा हुआ नजर आया। गौरी खान अपने दुपट्टे से उसे साफ करने में मदद करती दिखीं। इसी दौरान शाहरुख भी बेटी के पास पहुंचे और उसके चेहरे से कुमकुम साफ करने लगे। वीडियो में उनका यह छोटा-सा जेस्चर लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर इसे शाहरुख का एक प्यारा पिता-बेटी वाला पल बताया जा रहा है। शाहरुख खुद भी इस दौरान अपने चेहरे से कुमकुम और पसीना साफ करते नजर आए। पूजा ददलानी ने भी उनकी मदद की।

YouTube video player

गणपति उत्सव को लेकर पहले भी बात कर चुके हैं शाहरुख

शाहरुख खान ने कुछ दिन पहले #AskSRK सेशन के दौरान अपने घर की गणपति पूजा के बारे में भी बताया था। एक फैन ने उनसे पूछा था कि वह परिवार के साथ गणेश चतुर्थी कैसे मनाते हैं। इसके जवाब में शाहरुख ने बताया था कि गौरी आरती करती हैं और उसके बाद परिवार प्रार्थना करता है। बच्चे और दोस्त भी साथ रहते हैं और मिलकर समय बिताते हैं। उन्होंने इसे बहुत ही साधारण और परिवार के साथ बिताया जाने वाला समय बताया था।

और पढ़ें: ‘धुरंधर’ देखकर शाहरुख खान ने दिया रिव्यू, रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर बोलीं सिर्फ एक बात

शाहरुख और सुहाना जल्द साथ दिखेंगे ‘किंग’ में

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ (King) में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

और पढ़ें: शाहरुख खान ने रिलीज से पहले देखी ‘धुरंधर: द रिवेंज’, सलमान खान के थिएटर हुई स्पेशल स्क्रीनिंग