Dhurandhar के खिलाफ Shazia Iqbal? धड़क 2 की डायरेक्टर को क्यों इस बात से परेशानी
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को मिल रही तारीफों के बीच, धड़क डायरेक्टर ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म और उसके मेकर की आलोचना की, हालांकि, पोस्ट शेयर करने के कुछ घंटों बाद ही शाजिया ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया।

रणवीर सिंह की स्पॉय थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ये मूवी छाई हुई है। फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है और अब नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह जासूसी थ्रिलर 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी और रिलीज के तीन हफ्तों के भीतर ही इसने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, आदित्य और अर्जुन रामपाल भी हैं।
धुरंधर फिल्म के सभी गाने हिट हुए और इस समय भी ट्रेंड में हैं। फिल्म को इंडस्ट्री के डायरेक्टर, क्रिटिक्स और यहां तक कि विदेशी दर्शकों से भी खूब तारीफें मिली, लेकिन 'धड़क 2' की डायरेक्टर के एक कमेंट ने सोशल मीडिया यूजर के कान खड़े कर दिए। दरअसल उन्होंने फिल्म को 'खतरनाक' बताया है।
तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म धड़क 2 की डायरेक्टर शाज़िया इकबाल ने सोशल मीडिया पर आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आड़े हाथों लिया है। सिनेमाघरों में बंपर कमाई करने के बाद यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है और इसकी चर्चा अभी भी जारी है। धुरंधर को मिल रही तारीफों के बीच, शाज़िया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर फिल्म और इसके निर्माताओं की जमकर आलोचना की। हालांकि नेगेटिव रिव्यू पोस्ट करने के एक दिन बाद, डायरेक्टर ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया, जो पहले पब्लिक था।
शाज़िया इकबाल ने धुरंधर का कहीं ज़िक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने बैकग्राउंड में फिल्म का गाना जरुर प्ले किया था। जिससे सभी को यह समझने में आसानी हुई कि वह आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म की बात कर रही हैं। उन्होंने लिखा, "कितनी horrifying फिल्म है! यह छिपी नहीं है, यह अनजाने में नहीं है - नफरत और हिंसा भड़काना इस फिल्म के डीएनए में है। लेकिन दोस्तों, यह एक 'अच्छी बनी' फिल्म है... कुछ शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ (स्माइल इमोजी)।"
अपनी स्टोरीज़ सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ घंटों बाद, शाज़िया ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया ताकि हर कोई उनकी पोस्ट न देख सके। धड़क 2 की निर्देशक का सोशल मीडिया अकाउंट काफी समय से पब्लिक था और आज जब उन्होंने इसे प्राइवेट किया, तो नेटिज़न्स इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

