Shehnaaz Gill and Raghav Juyal relationship rumours: राघव जुयाल संग डेटिंग की खबरों पर अब हाल ही में शहनाज गिल से सवाल किया गया है। जानें इस पर एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया।

शहनाज गिल और राघव जुयाल की डेटिंग की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं। राघव के बर्थडे सेलिब्रेशन में दोनों को साथ देखने के बाद फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। वायरल वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग ने इन अफवाहों को और हवा दी। अब पहली बार शहनाज गिल ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बर्थडे पार्टी के बाद शुरू हुई शहनाज गिफ की डेटिंग न्यूज

हाल ही में राघव जुयाल के जन्मदिन के मौके पर शहनाज गिल उनके साथ नजर आई थीं। पार्टी से सामने आए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एक वीडियो में राघव भीड़ के बीच शहनाज को सुरक्षित बाहर निकालते दिखाई दिए। वहीं एक अन्य वीडियो में शहनाज कार के अंदर कुछ देर के लिए राघव की गोद में बैठी नजर आईं। इन वीडियोज के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

और पढ़ें - मौनी रॉय का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, फोटोग्राफर्स को कहा ये सब

View post on Instagram

'पर्सनल सवाल मत पूछिए'

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब शहनाज गिल से राघव जुयाल के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद शालीनता से जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘Please, no personal questions’ यानी उन्होंने साफ कर दिया कि वह अपनी निजी जिंदगी पर कोई बात नहीं करना चाहतीं। डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया देने के बजाय शहनाज ने बातचीत का विषय बदलते हुए राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का जिक्र किया। 'मेरे दोस्त राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' रिलीज हो रही है। आप सभी थिएटर जाकर इसे जरूर देखें और उन्हें सपोर्ट करें।'

और पढ़ें - 'तारक मेहता...' छोड़ रहे जेठालाल, 18 साल बाद ऐसा क्या हुआ? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

राघव की मेहनत की जमकर तारीफ

शहनाज ने कहा कि राघव की यह पहली फिल्म है, जिसमें वह लीड हीरो के रूप में नजर आएंगे। ऐसे में दर्शकों का समर्थन उनके लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राघव किसी फिल्मी परिवार से नहीं आते। उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। शहनाज ने कहा, ‘उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह अपनी मेहनत के दम पर किया है। इसलिए मैं चाहती हूं कि लोग उनकी फिल्म देखें और उन्हें पूरा सपोर्ट करें।’ हालांकि शहनाज ने डेटिंग की अफवाहों पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनके बयान से इतना जरूर साफ हो गया कि वह राघव को अपना अच्छा दोस्त मानती हैं और उनकी सफलता चाहती हैं। 

शहनाज के बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फैंस अब भी वायरल वीडियोज और दोनों की पब्लिक अपीयरेंस को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। हांलांकि, जब तक दोनों कलाकार खुद अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं देते, तब तक इन खबरों को सिर्फ अफवाह और अटकलें ही माना जाएगा।