Shilpa Shinde latest interview on TV industry issues: संचिता उगाले मामले के बीच शिल्पा शिंदे के बयान ने टीवी इंडस्ट्री पर नई चर्चा छेड़ दी है। ऐसे में इंडस्ट्री के अंदर बेहतर वर्क एनवायरमेंट और ट्रांसपैरेंसी की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है।
टीवी इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्री संचिता उगले के निधन के बाद मनोरंजन जगत में कलाकारों के मेंटल हेल्ख, काम के दबाव और फाइनेंशियल इनसिक्योरिटी को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। इसी बीच टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने इंडस्ट्री के कामकाजी माहौल पर गंभीर सवाल उठाते हुए कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में शिल्पा शिंदे ने टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों को होने वाली परेशानियों पर खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि कई कलाकारों को समय पर भुगतान नहीं मिलता और वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने से भी डरते हैं।

'टीवी इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर व्हाइट कॉलर माफिया हैं'
शिल्पा शिंदे ने अभिनेता शहजादा धामी के उस दावे पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने एक शो के निर्माताओं पर करीब 30 लाख रुपये का बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया था। इस मामले पर बोलते हुए शिल्पा ने कहा कि टीवी इंडस्ट्री में कई प्रोड्यूसर ऐसे हैं जो कलाकारों के साथ सही बिहेवियर नहीं करते। उन्होंने कहा, ‘टीवी इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर माफिया की तरह काम करते हैं। वे व्हाइट कॉलर माफिया हैं।’ शिल्पा के अनुसार, कई बार कलाकारों को महीनों तक अपने मेहनताने का इंतजार करना पड़ता है और जब वे इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उनके करियर पर असर पड़ने का डर बना रहता है।
और पढ़ें - 'किसी के साथ नहीं सोओगे तो रिप्लेसमेंट', संचिता उगले की मौत के बाद भड़की एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज
कलाकार क्यों नहीं उठा पाते आवाज?
शिल्पा शिंदे का मानना है कि इंडस्ट्री में काम करने वाले कई कलाकार अपनी प्रॉबल्म को सार्वजनिक रूप से सामने नहीं ला पाते क्योंकि उन्हें भविष्य में काम मिलने को लेकर चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि आर्थिक दबाव और करियर की अनिश्चितता के कारण कई लोग चुप रहना ही बेहतर समझते हैं। उनके मुताबिक, कलाकारों को अक्सर यह डर सताता है कि यदि उन्होंने किसी प्रोडक्शन हाउस या निर्माता के खिलाफ शिकायत की तो उन्हें नए प्रोजेक्ट्स मिलने में मुश्किलें आ सकती हैं।
इंडस्ट्री में सपोर्ट सिस्टम की कमी पर उठाए सवाल
शिल्पा ने टीवी इंडस्ट्री में एक-दूसरे का सपोर्ट न करने की कल्चर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में कलाकारों को अक्सर अपने ही साथियों का सहयोग नहीं मिल पाता। अपने करियर के एक्सपीरियंश शेयर करते हुए शिल्पा ने बताया कि जब वे स्वयं कठिन दौर से गुजर रही थीं, तब भी उन्हें इंडस्ट्री से सपोर्ट नहीं मिला था। उनका मानना है कि कलाकारों के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम और बेहतर वर्क एंवायरमेंट की आवश्यकता है।
और पढ़ें - Shweta Tiwari: पिंक साड़ी में श्वेता तिवारी ने मचाया गदर, लोग बोले- कौन कहेगा इतनी बड़ी बेटी की मां
संचिता उगले केस के बाद फिर शुरू हुई बहस
संचिता उगले के निधन के बाद मनोरंजन जगत में मानसिक स्वास्थ्य, काम के दबाव, भुगतान में देरी और कलाकारों की सुरक्षा जैसे मुद्दे फिर से चर्चा में आ गए हैं। शिल्पा शिंदे के बयान ने इस बहस को और तेज कर दिया है। हालांकि, उनके आरोप व्यक्तिगत विचार हैं और इन पर संबंधित प्रोड्यूसर्स की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन उनके बयान ने टीवी इंडस्ट्री में वर्क कंडीशन और कलाकारों राइट्स को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
