MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • 'एक्टिंग के बहाने Kiss, सोने के बहाने टच', Lock Upp 2 में 2 एक्ट्रेसेस ने सुनाई मॉलेस्टेशन की कहानी

'एक्टिंग के बहाने Kiss, सोने के बहाने टच', Lock Upp 2 में 2 एक्ट्रेसेस ने सुनाई मॉलेस्टेशन की कहानी

'लॉकअप 2' सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। कंटेस्टेंट्स के सीक्रेट सामने आ रहे हैं। 28 जुलाई को लॉकअप में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा का राज ओपन हुआ। दोनों ने बताया कि बचपन में उनके साथ रिश्तेदार ने यौन शोषण किया।

4 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 29 2026, 08:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : instagram

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा दोनों ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp 2) के एक सीक्रेट-रिवीलिंग टास्क के दौरान बचपन में हुए अपने-अपने यौन शोषण (मॉलस्टेशन) के दर्दनाक अनुभवों का खुलासा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : instagram

शिवांगी का ब्रेड एंड बटर सीक्रेट

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने रियलिटी शो में अपनी जिंदगी के दो बेहद दर्दनाक राज शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक वक्त घर में ऐसी स्थिति आ गई थी कि चूल्हा जलाने को पैसे नहीं थे। उनके पिता अपने दोस्तों के साथ बिजनेस करते थे, लेकिन धोखा मिलने के बाद पूरा लॉस उनके पिता पर आ गया। इस वजह से घर का सामान तक बेचना पड़ा। शिवांगी ने बताया कि हालात इतने खराब थे कि एक रिश्तेदार ने उनके परिवार को ब्रेड और बटर दिया, ताकि सभी कुछ खा सकें। इसके बाद उनके माता-पिता ने छोटे-छोटे काम करके परिवार को संभाला। उनके पिता ने कैंटीन में बर्तन धोए, जबकि मां कपड़े सिलती थीं। उन्होंने कहा कि माता-पिता को इस बात का दुख था कि वे बच्चों की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे थे। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हीं दिनों उन्होंने फैसला किया था कि वह काम करेंगी और अपने परिवार को कभी पैसों की कमी नहीं होने देंगी। आज वह अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी खुद संभालती हैं।

36
Image Credit : instagram

'मामा जी ने किया यौन शोषण'

इसके बाद शिवांगी ने अपनी जिंदगी का एक बेहद निजी और दर्दनाक राज भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि बचपन में उनकी मां के मुंहबोले भाई, जिन्हें वह 'मामा जी' कहती थीं, ने उनका यौन शोषण किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह गाड़ी चलाना सिखाने के बहाने उन्हें अपनी गोद में बैठा लेते थे, जो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। दो-तीन दिन बाद उन्होंने उनके साथ गाड़ी चलाना ही बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें: हर्षद चोपड़ा का चल रहा शिवांगी जोशी से अफेयर? धीरज धूपर और सूफी मोटीवाला ने बताया सच

46
Image Credit : instagram

'ऐन वक्त पर मां-पापा आ गए और मुझे बचाया'

शिवांगी ने आगे बताया कि जब वह मुंबई एक्ट्रेस बनने के लिए आने वाली थीं, तब वही मामा उनसे मिलने घर आए। उस समय उनके माता-पिता उन्हें मामा के भरोसे छोड़कर कुछ देर के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान मामा ने उनसे कहा कि "एक्ट्रेस को सब कुछ करना पड़ता है।" इसके बाद उन्होंने पहले उनके माथे पर, फिर गाल पर किस किया। लेकिन जैसे ही उन्होंने होंठों पर किस करने की कोशिश की, शिवांगी ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि धक्का देने के बाद मामा गुस्से में आ गए और उन्हें जमीन पर पटक दिया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। तभी उनके माता-पिता घर लौट आए और उन्होंने उन्हें बचा लिया। शिवांगी के मुताबिक, उनके माता-पिता ने मामा की जमकर पिटाई की। इस घटना के बाद उनके माता-पिता उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क और प्रोटेक्टिव हो गए। अपनी यह दर्दनाक आपबीती सुनाते-सुनाते शिवांगी भावुक होकर रो पड़ीं।

56
Image Credit : instagram

'13 साल की उम्र में यौन शोषण'

इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने बताया कि यह घटना तब हुई थी, जब वह अक्सर अपनी नानी के घर जाया करती थीं। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी और उन्हें समझ भी नहीं आता था कि उनके साथ क्या हो रहा है। हम सब साथ में सोते थे, इस दौरान उसने मेरे साथ गंदी हरकत की। उन्होंने कहा कि आज तक उन्होंने अपनी मां को इस बारे में नहीं बताया। इस राज के बारे में सिर्फ उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल जानते हैं।

और पढ़ें: Lock Upp 2: शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की दोस्ती पर मचा बवाल, शिल्पा शिंदे के 'लवबर्ड्स' कमेंट से गरमाया माहौल

66
Image Credit : instagram

'सच जानेंगी तो मेरी मां पूरी तरह टूट जाएंगी'

श्रेया ने आगे बताया कि जब उस लड़के की मां की निधन हुआ, तो मेरी मां ने 3 साल उसकी देखभाल की। जब उन्हें ये सच पता चलेगा तो वो टूट जाएंगी। उन्होंने अपने भाई का जिक्र करते हुए कहा कि नवंबर में उसकी शादी होने वाली है। पहले उसकी एक सगाई टूट चुकी थी और उन्हें डर था कि अगर यह सच बाहर आया तो एक बार फिर परिवार की खुशियों पर असर पड़ सकता है। अपनी बात खत्म करते हुए श्रेया ने कहा कि सबसे ज्यादा दुख उन्हें इस बात का है कि वह हमेशा दूसरों को अपने हक के लिए आवाज उठाने की सलाह देती हैं, लेकिन खुद इतने साल तक चुप रहीं। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बाद भी वह उसी रिश्तेदार की शादी में परिवार के साथ शामिल हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: 'मैंने अपने पापा को मरने में मदद किया' राम कपूर का सीक्रेट जान हिल गए Lock upp 2 वाले 'कैदी'

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
शिवांगी जोशी
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'धमाल 4' के आगे नहीं टिक पा रही 'जन नायकन'! मंगलवार को इतनी रही दोनों फिल्मों की कमाई
Recommended image2
'रामायणम्' का ट्रेलर कब-कितने बजे आएगा? नई तारीख के साथ वक्त का भी हो गया ऐलान
Recommended image3
Badshah Marriage Controversy: बादशाह की सास ने लिखा- 'कर्म कभी माफ नहीं करता...' ईशा रेखी संग 4 महीने में टूटी दूसरी शादी?
Recommended image4
'खोसला का घोसला 2' में दिव्या खोसला की एंट्री, सीक्वल में दिखेगा नया ट्विस्ट!
Recommended image5
Tiger Shroff Football Debut: टाइगर श्रॉफ खेलेंगे फुटबॉल, डूरंड कप में मुंबई एफसी से करेंगे डेब्यू!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved