MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • 2 बच्चों की मां श्वेता तिवारी का ब्लैक ग्लैम लुक, फैंस बोले-पुरानी शराब की तरह हो आप

2 बच्चों की मां श्वेता तिवारी का ब्लैक ग्लैम लुक, फैंस बोले-पुरानी शराब की तरह हो आप

44 की उम्र में श्वेता तिवारी का ऑल-ब्लैक ग्लैम लुक सोशल मीडिया पर छाया। लेटेस्ट तस्वीर में फिटनेस, सॉफ्ट मेकअप, स्टाइलिश ड्रेस और कॉन्फिडेंस ने फैंस का दिल जीत लिया।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 07 2026, 03:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : INSTAGRAM

टीवी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और फिट एक्ट्रेसेस में शुमार श्वेता तिवारी एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। सामने आई तस्वीरों में वह ऑल-ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका यह लुक इस बात का गवाह है कि बढ़ती उम्र सिर्फ एक नंबर है और अगर फिटनेस, कॉन्फिडेंस और स्टाइल साथ हो तो हर लुक यादगार बन जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : instagram

ब्लैक ड्रेप ड्रेस में दिखा हाई-फैशन अंदाज

श्वेता ने इस फोटोशूट के लिए ब्लैक कलर की फुल स्लीव फिटेड टॉप के साथ मैचिंग ड्रेप-स्टाइल हाई-स्लिट स्कर्ट पहनी है। टॉप की बॉडी-हगिंग फिटिंग उनके टोंड फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट कर रही है।

37
Image Credit : instagram

ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया टोंड लेग

वहीं स्कर्ट का थाई-हाई स्लिट पूरे लुक में ग्लैमरस एलिमेंट जोड़ता है। उन्होंने रेड पॉइंटेड हील्स पहनकर ऑल-ब्लैक आउटफिट में कलर का परफेक्ट कॉन्ट्रास्ट भी दिया है। ड्रेस और हील्स में वो अपना टोंड लेक फ्लॉन्ट करती दिखीं।

47
Image Credit : instagram

मेकअप रहा सॉफ्ट लेकिन बेहद एलिगेंट

श्वेता ने इस लुक के साथ सॉफ्ट ग्लैम मेकअप चुना है। न्यूड बेस, हल्का कंटूर, ब्राउन स्मोकी आई मेकअप, शार्प आईलाइनर और न्यूड लिपस्टिक उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहे हैं। उन्होंने गालों पर हल्का ब्लश और चेहरे पर नैचुरल ग्लो रखा है, जिससे पूरा लुक ओवरडन नहीं बल्कि क्लासी नजर आता है।

57
Image Credit : instagram

हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज ने बढ़ाई खूबसूरती

एक्ट्रेस ने अपने लंबे बालों को सॉफ्ट वेव्स में ओपन रखा है, जिसमें साइड पार्टिंग उनके फेस कट को खूबसूरती से फ्रेम कर रही है। एक्सेसरीज के नाम पर उन्होंने सिर्फ एक स्टेटमेंट गोल्डन चोकर और छोटे ईयररिंग्स कैरी किए हैं, जिससे पूरा फोकस उनके आउटफिट और चेहरे पर बना रहता है।

67
Image Credit : instagram

44 की उम्र में भी फिटनेस से देती हैं इंस्पिरेशन

करीब 44 साल की श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। नियमित वर्कआउट, बैलेंस डाइट और अनुशासित लाइफस्टाइल की वजह से वह आज भी कई यंग अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और फिटनेस वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस तरह -तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उन्हें पुरानी शराब बोल रहे हैं, जो दिन-ब- दिन और नशीली हो रही है। कुछ उन्हें ब्यूटी क्वीन का खिताब दे रहे हैं।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

और पढ़ें: गौरव खन्ना की वजह से शो में हैं आकांक्षा, 'लॉक अप' में शिल्पा शिंदे का बड़ा दावा

77
Image Credit : instagram

टीवी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में होती है गिनती

श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी, लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा शर्मा के किरदार से मिली। इसके बाद उन्होंने 'परवरिश', 'बेगूसराय', 'मेरे डैड की दुल्हन' जैसे कई लोकप्रिय शोज में काम किया। वह 'बिग बॉस 4' की विनर भी रह चुकी हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने वेब सीरीज और नए टीवी प्रोजेक्ट्स के जरिए भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है।

और पढ़ें: OTT पर आ रही आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2', जानिए कब और कहां देखें रोमांटिक कॉमेडी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
टीवी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jana Nayagan Release: 7 महीने से अटकी थलापति विजय की फिल्म कब होगी रिलीज, बिग अपडेट
Recommended image2
OTT पर आ रही आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2', जानिए कब और कहां देखें रोमांटिक कॉमेडी
Recommended image3
Alpha Massacre Song Release: आलिया-शर्वरी का स्टाइलिश एक्शन अवतार इंटरनेट पर छाया
Recommended image4
Cocktail 2 Collection Day 17: 17वें दिन कितनी पहुंची कमाई, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई कॉकटेल 2
Recommended image5
Ramayana Trailer: इस दिन आएगा रामायण का ट्रेलर, एक खास किरदार का लुक होगा रिवील
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved