MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • OTT पर आ रही आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2', जानिए कब और कहां देखें रोमांटिक कॉमेडी

OTT पर आ रही आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2', जानिए कब और कहां देखें रोमांटिक कॉमेडी

आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो 2' 10 जुलाई 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी। थिएटर में 51.38 करोड़ कमाने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है।

2 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 07 2026, 01:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। हालांकि, अब मेकर्स को उम्मीद है कि डिजिटल रिलीज के बाद फिल्म ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : instagram

कब और कहां देखें 'पति पत्नी और वो 2'?

रिपोर्ट के मुताबिक 'पति पत्नी और वो 2' का डिजिटल प्रीमियर 10 जुलाई 2026 को Netflix पर होगा। थिएटर में फिल्म देखने से चूक गए दर्शक अब घर बैठे इस रोमांटिक कॉमेडी का आनंद ले सकेंगे। थिएटर रिलीज के करीब आठ हफ्ते बाद फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है।

35
Image Credit : instagram

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान फिल्म को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 51.38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 60.11 करोड़ रुपये रहा। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने करीब 67.96 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म लगभग पांच सप्ताह तक सिनेमाघरों में चली, लेकिन यह बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने से चूक गई।

45
Image Credit : instagram

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी प्रयागराज के रहने वाले वन विभाग के अधिकारी प्रजापति पांडे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया है। उनकी पत्नी अपर्णा (वामिका गब्बी) एक पत्रकार है, जिसे अपने पति पर कुछ छिपाने का शक होने लगता है। इसी बीच चंचल (सारा अली खान) की एंट्री से हालात और उलझ जाते हैं, जबकि नीलोफर (रकुल प्रीत सिंह) कहानी में नई कॉमेडी और भ्रम पैदा करती हैं। एक छोटी-सी मदद से शुरू हुई कहानी गलतफहमियों, छिपे राज और पारिवारिक उलझनों के बीच कई मजेदार मोड़ लेती है।

इसे भी पढ़ें: शादी के 7 साल बाद भी रत्तीभर कम नहीं हुआ प्यार, देखें पेरिस में प्रियंका-निक का ग्लैमरस रोमांटिक अंदाज

55
Image Credit : instagram

स्टारकास्ट और डायरेक्शन

फिल्म का डायरेक्शन मुदस्सर अजीज ने किया है। आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी के अलावा विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, दुर्गेश कुमार, आयशा रजा मिश्रा और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामे से भरपूर यह फिल्म अब ओटीटी पर नए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

और पढ़ें: गौरव खन्ना की वजह से शो में हैं आकांक्षा, 'लॉक अप' में शिल्पा शिंदे का बड़ा दावा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
बॉलीवुड समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Alpha Massacre Song Release: आलिया-शर्वरी का स्टाइलिश एक्शन अवतार इंटरनेट पर छाया
Recommended image2
Cocktail 2 Collection Day 17: 17वें दिन कितनी पहुंची कमाई, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई कॉकटेल 2
Recommended image3
Ramayana Trailer: इस दिन आएगा रामायण का ट्रेलर, एक खास किरदार का लुक होगा रिवील
Recommended image4
गौरव खन्ना की वजह से शो में हैं आकांक्षा, 'लॉक अप' में शिल्पा शिंदे का बड़ा दावा
Recommended image5
शादी के 7 साल बाद भी रत्तीभर कम नहीं हुआ प्यार, देखें पेरिस में प्रियंका-निक का ग्लैमरस रोमांटिक अंदाज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved